{"_id":"6122be418ebc3e7f4a0935a7","slug":"e-rickshaw-driver-going-to-tie-rakhi-drowned-in-canal-karnal-news-knl807557182","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बंधवाने जा रहा ई-रिक्शा चालक नहर में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी बंधवाने जा रहा ई-रिक्शा चालक नहर में डूबा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हाथ धोने के लिए नहर पर गया ई-रिक्शा चालक पांव फिसलने से डूब गया। कुछ दूरी पर खड़े युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर शाम तक ई-रिक्शा चालक रामचंद्र का सुराग नहीं लगा। गोताखोरों का सर्च अभियान जारी है।
55 वर्षीय गांव चुंड़ीपुर निवासी रामचंद्र ई रिक्शा चलाता है। रविवार सुबह वह ई रिक्शा लेकर करनाल गया था, दोपहर को उसकी बहन राखी बांधने घर आई। इसलिए वह दोपहर को ही रिक्शा लेकर करनाल से गांव की तरफ चल पड़ा। बताया जा रहा है कि रसूलपुर के समीप नहर के किनारे रामचंद्र ने ई-रिक्शा खड़ी की और हाथ धोने के लिए नहर पर गया। इस दौरान रामचंद्र का पांव फिसल गया और वह नहर में डूब गया। सूचना मिलते ही बहन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गई।
कुछ दूरी पर खड़े चश्मदीद अजय ने बताया कि जब रामचंद्र नहर में गिरा था, उस समय वह कुछ दूरी पर था, उसने भागकर नहर में छलांग लगाई और रामचंद्र को बचाने का प्रयास किया। लेकिन उसे बचा नहीं पाया। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी और फिर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक रामचंद्र के नहर में डूबने की सूचना मिली थी, फिलहाल गोताखोरों की मदद से नहर में रामचंद्र की तलाश जारी है।
-बलजीत कुमार सदर थाना प्रभारी