{"_id":"68e818c399276fbf600d424c","slug":"e-charging-points-installed-at-44-petrol-pumps-providing-relief-to-motorists-karnal-news-c-18-knl1008-755775-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 44 पेट्रोल पंपों पर लगे ई-चार्जिंग प्वाइंट, वाहन चालकों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 44 पेट्रोल पंपों पर लगे ई-चार्जिंग प्वाइंट, वाहन चालकों को राहत
विज्ञापन
सुखदेव चौहान
करनाल। इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग करने वालों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि इसके लिए पेट्रोलियम कंपनी की ओर से जिले के शहरी क्षेत्र व हाईवे पर बने पेट्रोल पंपों पर ई-चार्जिंग प्वाइंट लगाने शुरू कर दिए हैं। जिले में बिजली निगम अभी तक करीब 44 पेट्रोल पंपों पर ई-चार्जिंग प्वाइंट दे चुका है। वहीं, आगे के लिए प्रक्रिया चल रही है।
शहर के बलड़ी, घरौंडा व नेशनल हाईवे के नीलकंठ ढाबा पर ई-चार्जिंग प्वाइंट शुरू हो गया है। पेट्रोल पंप पर चार्जिंग प्वाइंट के लिए 232 के लगभग आवेदन आये थे, इनमें से जिन आवेदनों की सिक्योरिटी नहीं भरी गई थी व कागजी कार्रवाई पूरी नहीं थी ऐसे 163 कनेक्शन रद्द हो गए हैं। वहीं, 25 कनेक्शन अभी बकाया हैं, जिन पर काम चल रहा है। जिले से होकर निकल रहे नेशनल हाईवे 44 पर कई चार्जिंग स्टेशन लगाए जा चुके हैं। नीलकंठ ढाबा, बलड़ी बाईपास, कर्ण लेक, हवेली के पास उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से चार्जिंग प्वाइंट शुरू हो चुके हैं। इनके लगने से ई-वाहन चालकों की चार्जिंग कम होने की समस्या समाप्त हो जाएगी।
इलेक्ट्रिक वाहन के फायदे
ई-चार्जिंग प्वाइंट से पर्यावरण प्रदूषित नहीं होगा। वहीं, एक बार चार्ज करने के बाद ई-कार 300 किलोमीटर व ई-स्कूटी भी 100 से अधिक किलोमीटर का सफर तय कर सकेंंगे। जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चार्जिंग प्वाइंट के निर्माण से इलेक्ट्रिक वाहन का सफर बिना किसी मुसीबत के लोग कर सकते हैं। इसमें सामान्य व तेजी से चार्जिंग करने की सुविधा होती है। इसमें यूनिट के अनुसार ही चार्जिंग का खर्च देना होता है।
विज्ञापन
जिले में सब डिवीजन अनुसार लगाए गए चार्जिंग प्वाइंट
सब डिवीजन आवेदन कनेक्शन लगे कनेक्शन रद्द कनेक्शन बकाया
सिटी करनाल 6 3 2 1
माॅडल टाउन 15 6 9 0
एसयू, करनाल 07-- - 5 2
नेवल 10 2 6 2
राम नगर 22 2 17 3
मेरठ रोड 34 5 23 6
तरावड़ी 12 4 7 1
नीलोखेड़ी 19-- - 18 1
भादसों 3 2 1 0
इंद्री 5 1 3 1
गढ़ी बीरबल 1-- -- -- 1
निगदू 2-- - -- -- -- 2
सिटी घरौंडा 11 6 4 1
एसयू घरौंडा 2 1 1-- --
मूनक 32 2 29 1
जुंडला 12 4 8 0
निसिंग 12 4 5 3
असंध-1 21 2 19 0
असंध-2 6 0 6 0
कुल 232 44 163 25
जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में ईवी चार्जिंग प्वाइंट लगेंगे। अभी शहर में नेशल हाईवे 44 पर कई जगहों पर यह चालू भी हो गए हैं। आगे के लिए प्रक्रिया जारी है। अभी तक 44 जगह पर यूएचबीवीएन की ओर से कनेक्शन जारी हो चुके हैं। इसका यूनिट अनुसार चार्ज लगता है।
- नसीब सिंह, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम

एसयू, करनाल 07
नेवल 10 2 6 2
राम नगर 22 2 17 3
मेरठ रोड 34 5 23 6
तरावड़ी 12 4 7 1
नीलोखेड़ी 19
भादसों 3 2 1 0
इंद्री 5 1 3 1
गढ़ी बीरबल 1
निगदू 2
सिटी घरौंडा 11 6 4 1
एसयू घरौंडा 2 1 1