फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dust storm brought down mercury, humidity made people miserable

Karnal News: धूलभरी आंधी से गिरा पारा, उमस ने किया बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Dust storm brought down mercury, humidity made people miserable
- दोपहर बाद तीन बजे से निकली धूप, आज छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जून महीने का पहला पखवाड़ा तप रहा है। रविवार सुबह आसमान पर काले बादल छाए तो बारिश की उम्मीद जगी लेकिन धूल भरी आंधी के साथ दोपहर बाद बादल बिना बरसे चले गए। भले ही तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही लेकिन हवा में आद्रता 69 प्रतिशत होने के कारण उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विशेष के अनुसार सोमवार को भी बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है।
मई महीने की कई रातें पिछले डेढ़ दशक में सबसे गर्म रही थी, लेकिन 179.4 एमएम बारिश ने भी रिकॉर्ड बनाया था। जून का आधा महीना बीत गया है लेकिन अभी तक करनाल जिले में बारिश नहीं हुई है। 25 मई के बाद अभी तक जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई है। जिसके कारण अधिकतम तापमान भी नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। 10 जून को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, हालांकि इसके बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। रात्रिकालीन तापमान भी 13 मई को 30.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार को बादल छाने और हवा में आद्रता बढ़ने के बाद पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, इसमें भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

19 से प्री मानसून की संभावना
मौसम विज्ञानी डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके आंशिक प्रभाव से उत्तरी हरियाणा के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां देखी जा रही है। 16 जून को भी करनाल सहित कई जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी। तेज हवा चल सकती है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। जिससे तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। उन्होंने बताया कि 19 या 20 जून से प्री-मानसूनी हवा राज्य में दस्तक दे सकती है, इसके बाद एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदला दिख सकता है, जिससे प्री-मानसून के तहत हल्की से मध्यम बारिश व बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। इस दौरान धूल भरी तेज हवा चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed