{"_id":"68d1abf4feacc75723013dff","slug":"due-to-reduction-in-gst-prices-have-come-down-and-traders-and-customers-have-hit-the-jackpot-karnal-news-c-18-knl1008-744618-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जीएसटी में कमी से दाम हुए कम व्यापारी व ग्राहकों की लगी लॉटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जीएसटी में कमी से दाम हुए कम व्यापारी व ग्राहकों की लगी लॉटरी
विज्ञापन
1001 एक ऑटो शोरूम पर ग्राहकों को बाइक की चाबी सौंपते संतालक। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शारदीय नवरात्र के पहले दिन बाजार में जीएसटी दरों की कमी का प्रभाव दिखा। बाजार में जबरदस्त उत्साह दिखा। करनाल शहर में करीब 50 करोड़ रुपये के कारोबार का आकलन किया गया है। सर्वाधिक उत्साह दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खरीद के लिए रहा। नवरात्र में वाहन खरीदने के लिए लोगों ने एडवांस बुकिंग भी करा रखी थी।
सोना-चांदी, वाहन या कपड़ों की खरीदारी से ही नहीं पूजन सामग्री, फल-सब्जी और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी ने भी बाजार में चमक लौटाई। किराने की दुकानों पर दिनभर भीड़ देखी गई है। हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान कृष्ण लाल तनेजा ने बताया कि बाजार अब शहर से लेकर गांव की गलियों तक फैल चुका है, किराने की दुकानें तो गली-गली में खुल चुकी हैं। इनकी संख्या का अनुमान संभव नहीं है लेकिन नवरात्र के पहले दिन शहरी क्षेत्र में किराना, पूजन सामग्री, मूर्तियां, कलेंडर, फल, सब्जी आदि विभिन्न वस्तुओं को मिलाकर देखें तो करीब 7 से 8 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी हुई है।
ग्रीन ऑटो के संचालक एवं ऑटो मार्केट एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी रविंद्र ढ़ल ने बताया कि करनाल शहर सहित जिले में करीब 51 दोपहिया वाहनों की एजेंसी और शोरूम हैं। अकेले उन्होंने अपने शोरूम से ही 51 वाहनों की डिलीवरी सोमवार को दी। जिले के सभी शोरूम व एजेंसियों से दोपहिया वाहनों की बिक्री करीब 400 के लगभग बताई जा रही है, यदि औसत कीमत 80 हजार रुपये मान लें तो करीब 3.20 करोड़ रुपये के दोपहिया वाहनों की बिक्री सोमवार को हुई। इसी तरह जिले में 22 के करीब कार के शोरूम हैं, जिनकी बिक्री 300 के करीब बताई गई हैं, औसत कीमत आठ लाख रुपये मानें तो 24 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है। दोनों सेगमेंट में कुल 27.20 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन
--
सराफा बाजार में 15 करोड़ आए
-सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल गुप्ता बताते हैं कि करनाल शहर में सराफा की 52 दुकानें हैं लेकिन अधिक बिक्री वाली दुकानों की संख्या 10 ही है। सोमवार को बाजार में करीब 15 करोड़ रुपये के सोना व चांदी बिक्री होने का अनुमान है। अधिक भी हो सकता था लेकिन सोना और चांदी दोनों में ही अत्यधिक महंगाई है। सराफ एवं एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पंकज गोयल बताते है कि बाजार में तो रौनक खूब रही है, जिससे बिक्री भी अच्छी हुई है। पायजेब, छत्र, चांदी के सिक्के, मूर्तियां खूब खरीदी गई हैं।
रेडीमेड कपड़े एक करोड़ के खरीदे
- करनाल रेडीमेट गारमेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रवि चानना ने बताया कि करनाल शहर में रेडीमेड कपड़ों की करीब 1200 दुकानें हैं। नवरात्र के पहले दिन बाजार 25 से 35 प्रतिशत बढ़ा। औसत बिक्री को यदि 30 हजार भी मानें तो करीब 36 लाख रुपये की सीधी खरीदारी है। जिलेभर में देखें तो दुकानें करीब चार हजार से अधिक हैं। सोमवार को दुकानदारी एक करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। इसका कारण ये है कि श्राद्ध के कारण लोग 15 दिन से रुके थे। कपड़ा तो रोजमर्रा की जरूरत है, यही कारण रहा कि जिले के सभी बाजारों में रौनक देखी गई है।