फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Due to lack of drainage, water filled in the stadium of Uchana.

Karnal News: निकासी न होने से उचाना के स्टेडियम में भरा पानी

Sat, 24 Jan 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 24 Jan 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of drainage, water filled in the stadium of Uchana.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। उचाना गांव में बने खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए अभ्यास करना मुश्किल हो गया है। स्टेडियम में बना ट्रैक ऊबड़खाबड़ है। बारिश में पूरे मैदान में पानी भर जाता है क्योंकि पानी की निकासी का कोई रास्ता ही नहीं है। शुक्रवार को बारिश इतनी तेज नहीं हुई लेकिन मैदान में पानी भर गया था। खिलाड़ी अब कई दिनों तक अभ्यास नहीं कर पाएंगे।
यह स्टेडियम फील्ड एवं ट्रैक के सभी खेलों का अभ्यास करने के लिए बनाया गया था। स्टेडियम में खेलों के लिए सुविधाएं ढूंढते रह जाएंगे। शहर के वार्ड-20 के बना यह स्टेडियम पंडित चिरंजीलाल शर्मा के नाम पर है। हाल देखिए, खेल मैदान में पीने के पानी का वाटर कूलर तो लगा है, लेकिन इसमें पानी नहीं है। शौचालय बनाया ही नहीं गया है। खेल परिसर के लिए रास्ते पर गंदगी पड़ी रहती है। खेल मैदान के चारों ओर झाड़ियां उगी हुई हैं। अंदर लाइट के स्विच खुले पड़े हैं। वॉलीबॉल के लिए लगे पोल पर नेट नहीं है। पोल जंग खा चुके हैं। स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर लिखा पंडित चिरंजीलाल शर्मा खेल स्टेडियम भी मिट चुका है। खेल परिसर में करीब 200 खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं।
विज्ञापन



महिला खिलाड़ियों के लिए दिक्कत
महिला खिलाड़ी सोनम ने बताया कि वह स्टेडियम में रोजाना अभ्यास करने के लिए आती हैं, लेकिन स्टेडियम में बना ट्रैक ठीक न होने से दिक्कत होती है। स्टेडियम में शौचालय का नहीं होना सबसे बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत देने के बाद भी समाधान नहीं

प्रिया ने बताया कि मैदान में पानी की निकासी न होने के कारण कई दिन तक पानी जमा रहता है, जिससे हमारा अभ्यास भी नहीं हो पाता। कई बार निगम व विधायक को लिखित में शिकायत दी है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।





खिलाड़ियों की समस्याओं के बारे में निगम में प्रस्ताव रखा जा रहा है। स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए जल्द से जल्द शौचालय बनाया जाएगा। अभी स्टेडियम में लगी लाइट को ठीक करवाया है। मैदान में ट्रैक को जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा। - सुधीर यादव, पार्षद, वार्ड-20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed