फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drunk youths created ruckus

Karnal News: शराब के नशे में युवकों ने मचाया हुड़दंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Drunk youths created ruckus
करनाल। खेड़ा गांव में शराब के नशे में कुछ युवकों ने गली में हुड़दंग मचाया और एक युवक के साथ मारपीट कर दी। विक्रांत ने थाना इंद्री पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मार्च की शाम गांव के ही अंकित, हरीश, डमरू, अनमोल, अमरजीत, दीपांशु, मेहर चंद, हवा सिंह, महेन्द्र और यश गली में शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने विक्की के साथ मारपीट की और तेजधार हथियार से सिर पर वार किया। थाना इंद्री पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन


गांव बुढनपुर खालसा में युवक पर लाठी से हमला

करनाल। बुढ़नपुर खालसा गांव निवासी श्यामलाल ने गांव के कर्मबीर पर हमला करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। शिकायत में श्यामलाल ने बताया कि 29 अप्रैल को शाम के समय जब वह खेतों में चारा लेकर लौट रहा था तो आरोपी ने उसे रोककर लाठी से वार किया, जिससे उसकी बाजू में चोटें आईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी कई लोगों को पीट चुका है जिससे गांव में दहशत का माहौल है। थाना इंद्री में मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


ट्यूबवेल का सामान चोरी

करनाल। उमरपुर गांव में ट्यूबवेल से सामान चोरी हो गया। नंदी खालसा निवासी रियासत अली ने थाना इंद्री में दी शिकायत में बताया कि उसकी ट्यूबवेल बशीर के नाम दर्ज है। ट्यूबवेल से रात के समय चोर ताला तोड़कर स्टार्टर, ऑटोमेटिक, ग्रीफ, पेट्रोल पंप वाला स्प्रे पंप व अन्य लोहे का सामान ले गए। साथ ही चोर बोरिंग में पत्थर डाल गए। घटना एक जून की रात की है। थाना इंद्री पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed