फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drunk father jumps into canal, son jumps in to save him

Karnal News: नशे में पिता ने नहर में लगाई छलांग, बचाने कूदा बेटा बहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Drunk father jumps into canal, son jumps in to save him
करनाल। घोघड़ीपुर के पास पश्चिमी यमुना नहर में वीरवार को नशे की हालत में शिव कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह ने छलांग लगा दी। पिता के नहर में छलांग लगाने के बाद बचाने के लिए कूदा बेटा हरजीत (18) बह गया। भतीजे और आसपास के लोगों ने सुरेंद्र को तो नहर से निकाल लिया लेकिन हरजीत को नहीं निकाल पाए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सदर थाना के जांच अधिकारी नफे सिंह ने बताया कि दो दिनों से शिव कॉलोनी निवासी सुरेंद्र शराब पी रहा था। वीरवार को वह नशे में घर से कहीं निकल गया, पिता को ढूंढ़ने के लिए हरजीत अपने ताऊ के बेटे व अन्य लोगों के साथ निकला था। उन्हें सूचना मिली कि नहर किनारे पिता बैठे हैं तो वे उनके लिए खाना ले आए। यहां खाना खाने के बाद नशे की हालत में नहर किनारे लघुशंका करने के बहाने सुरेंद्र सिंह गए और उन्होंने छलांग लगा दी। इन्हें बचाने के लिए हरजीत भी नहर में कूद गया। हरजीत की तलाश जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed