फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drop in temperature, clouds may appear from tomorrow

Karnal News: तापमान में गिरावट, कल से छा सकते बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Drop in temperature, clouds may appear from tomorrow
करनाल। गेहूं की देरी से बिजाई चल रही है। मौसम अनुकूल बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के 10 व 11 दिसंबर को बादल छाने व हवाएं चलने की संभावना जताई है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान की मौसम शाखा के अनुसार अब न्यूनतम तापमान पर गिरावट आने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.7 व न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, एनडीआरआई के जिला कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 13 दिसंबर तक मौसम खुश्क लेकिन परिवर्तनशील बना रहेगा। बारिश तो नहीं होगी लेकिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में 13 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 व 11 दिसंबर को राज्य में मौसम परिवर्तनशील तथा बीच बीच में हल्की बादल छाए रहने, हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान मौसम परिवर्तनशील रहने से दिन के तापमान में गिरावट, रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावना है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखने को मिल सकता है, जिसके कारण 13 दिसंबर रात्रि से फिर से आंशिक बादलवाई की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed