{"_id":"654aab521386f128d00beec4","slug":"dr-mk-garg-becomes-the-new-director-of-medical-college-karnal-karnal-news-c-18-knl1008-258838-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मेडिकल कॉलेज करनाल के नए डायरेक्टर बने डॉ. एमके गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मेडिकल कॉलेज करनाल के नए डायरेक्टर बने डॉ. एमके गर्ग
विज्ञापन
- खानपुर कला मेडिकल कॉलेज में रह चुके जनरल सर्जरी के विभागाध्यक्ष
- पदभार संभालने के बाद मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्षों संग की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा का तबादला कर दिया गया है। उन्हें भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कला में नियमित निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर अब डॉ. एमके गर्ग को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल का नया निदेशक बनाया गया है। उन्होंने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। बता दें कि डॉ. एमके गर्ग भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कला में जनरल सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में नियुक्त थे। उनका प्रमोशन कर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल का नियमित निदेशक नियुक्त किया गया है। केसीजीएमसी करनाल के नए निदेशक डॉ. एमके गर्ग ने पहले ही दिन मेडिकल कॉलेज के सभी विभागाध्यक्षों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी से विभागाध्यक्षों से परिचय लेकर उनके कार्यों पर चर्चा की। डॉ. गर्ग ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निदेशक के रूप में उनका मुख्य कार्य यहां आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।