फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dowry harassment case against UP police constable

Karnal News: यूपी पुलिस के सिपाही पर दहेज उत्पीड़न का केस

Sat, 30 Nov 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 30 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against UP police constable
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही पर उनकी पत्नी ने किसी महिला के साथ नाजायज संबंध होने, उनके साथ मारपीट करने व दहेज के लिए प्रताड़ित का आरोप लगाया है। करनाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में विकास कॉलोनी निवासी शबनम मिर्जा ने बताया कि उनकी शादी नवंबर 2021 को शामली के गढ़ी पुख्ता निवासी एवं यूपी पुलिस के सिपाही आशिफ के साथ मुस्लिम रिति रिवाज के अनुसार हुई थी। पति थाना लोनार जिला हरदोई उत्तर प्रदेश में तैनात है। उनकी एक बेटी भी है, जिसके जन्म का सारा खर्च उनके माता-पिता ने किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि जब वे ससुराल में रह रही थी कि तो उन्हें पता चला पति आशिफ के कानपुर निवासी महिला के साथ संबंध हैं। शादी से पहले और बाद उसके पास मिलने के लिए जाता है। अक्सर उन दोनों की मोबाइल पर भी बातें होती हैं। जब पति को ऐसा करने से रोका तो उसने बदसलूकी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि ये जानकारी ससुर सलीम, सास शमा प्रवीन, ननद रहनुम्मा और देवर आकिब को दी तो उन्होंने अनसुना कर दिया। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उन्हें दहेज के लिए भी ताने मारते थे और पांच लाख रुपये नकद की मांग की। जब इसके लिए मना किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई।

आरोप लगाया कि 10 मई 2022 को गर्भावस्था के दौरान पति ने लात, मुक्के और डंडे से मारपीट की थी। इसके बाद उन्हें मायके छोड़ गया और नवंबर माह में बेटी के जन्म होने के बाद हरदोई ले गया। आरोप है कि यहां 15 दिन रहने के बाद पति ने उक्त महिला के साथ दूसरी शादी करने की बात कही। इसकी शिकायत जब दोबारा ससुराल के लोगों से की तो पति उन्हें व बेटी को करनाल मायके में छोड़ गया। जुलाई 2024 में जब वे स्वयं बच्ची को लेकर ससुराल गांव गढी पुख्ता शामली गई तो मेरे सास, ससुर, ननद व देवर ने बच्ची को अपनाने से साफ इन्कार कर दिया।


आरोप है कि इस दौरान देवर आकिब उनके कमरे में आया उनके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान वे बचकर वापस आ गई। बाद में वे अपनी बच्ची को लेकर पति के पास हरदोई गई तो उसने भी उन्हें अपनाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed