फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dogs attacked sheep, ten died due to scratching, 46 died in panic

कुत्तों ने भेड़ों पर किया हमला, दस की नोचने से हुई मौत 46 ने दहशत में दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
Dogs attacked sheep, ten died due to scratching, 46 died in panic
इंद्री। गांव कलरी खालसा में शुक्रवार रात भेड़ों के बाड़े पर लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में बाड़े में मौजूद 100 में से 56 भेड़ों की मौत हो गई। इनमें 51 भेड़ और उनके 5 बच्चे शामिल हैं। वहीं 15 भेडे़ं घायल हैं। पशु चिकित्सक का कहना है कि 10 भेड़ कुत्ते के नोचने और 46 दहशत से मरी हैं क्योंकि भेड़ों को हृदय कमजोर होता है। घटना की सूचना मिलते पर विधायक रामकुमार कश्यप गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भेड़ पालक सुखराज ओर बंसी लाल ने बताया कि शुक्रवार को भेड़ चराने के बाद उन्होंने सभी भेड़ों को बाड़े में छोड़ दिया था। रात करीब साढ़े 8 बजे वे खाना खाने के लिए घर गए हुए थे। करीब 20 मिनट बाद बाड़े में आए तो उन्होंने देखा कि कुत्तों के झुंड ने भेड़ों पर हमला किया हुया था। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से कुत्तों को बाड़े से बाहर निकला। तब तक कई दर्जन भेड़ों को मौत हो चुकी थी। कुछ भेड़ों को कुत्तों ने पूरी तरह से नोंचा हुआ था। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पशु चिकित्सक को दी तो उन्होंने घायल हुई करीब 15 भेड़ों का इलाज किया।
विज्ञापन

कैसे चुकाएंगे कर्ज
पीड़ित बंसी लाल का कहना है कि भेड़ पालन के लिए उन्होंने लाखों रुपये का कर्ज लिया हुआ था। उम्मीद थी कि भेड़ पालन से अच्छा मुनाफा होगा ओर आसानी से कर्ज उतर जाएगा। अब रात की घटना से मुनाफा तो दूर कर्ज भी उतरना मुश्किल हो गया है क्योंकि उनका करीब 10 से 12 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दफा पहले भी हो चुकी है घटना
भेड़ पालक प्रिंस का कहना है कि कुत्तों द्वारा भेड़ों पर हमला करने का मामला नया नहीं है। इससे पहले भी कई दफा लावारिस कुत्ते भेड़ों पर हमला कर चुके है। जनवरी 2022 में ही कुत्तों के हमले से 10 भेड़ों की मौत हुई थी। इससे पूर्व दिसंबर 2021 में ही कुत्तों ने करीब 5 बच्चों को मार दिया था। लगातार घटनाएं होने पर भी प्रशासन की ओर से उनकी कोई सहायता नहीं की गई।

उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी रिपोर्ट-
कुत्तों के हमले से भेड़ों के मरने के मामले में जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में करीब 10 भेड़ों के शरीर पर ही नोचने के निशान है। ऐसे में बाकि 46 भेड़ें दहशत से मरी है क्योंकि अन्य जानवरों की तुलना में भेड़ों का हृदय कमजोर होता है वह दहशत में मर जाती हैं। मृतक सभी 56 भेड़ों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।
-नरेंद्र कुमार, एसडीओ पशुपालन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed