फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Doctors will go on indefinite strike if the demands are not met by December 13

13 दिसंबर तक मांगे पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे डाक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Doctors will go on indefinite strike if the demands are not met by December 13
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हरियाणा मेडिकल सिविल सर्सिसिज एसोसिएशन ने सरकार का अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनकी मांगे 13 दिसंबर तक पूरी नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

शनिवार को डाक्टरों की एक बैठक नागरिक अस्पताल में हुई। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ.मुकेश और वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीलकांत पजनी ने बताया कि बैठक में लिये गये निर्णय के बारे में बताया कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो सभी डाक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ आपातकालीन सेवाओं को भी बंद कर देंगे। इन्होंने हड़ताल के दौरान शवों के पोस्टमार्टम भी रोकने का अल्टीमेटम दिया है। दोनों पदधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सीएमओ डा. कुलदीप सिंह से मुलाकात के बाद इस मुद्दे पर बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में मांग रखी गई है कि एसोसिएशन ने सरकार को विशेषज्ञ काडर बनाने, पीजी पॉलिसी में बदलाव कर 40 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने और एसएमओ की सीधी भर्ती पर तुरंत रोक लगाए। अब डाक्टरों के इस अल्टीमेटम के बाद अगले दिनों में सरकार का क्या रूख होगा,इसका डाक्टर एसोसिएशन को इंतजार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed