{"_id":"61b11e3f659aaa04f02731ce","slug":"doctors-strike-on-13th-opd-will-remain-closed-karnal-news-knl92153977","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 को डॉक्टरों की हड़ताल, बंद रहेगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 को डॉक्टरों की हड़ताल, बंद रहेगी ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन की ओर से 13 दिसंबर को सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद का ऐलान किया है। इसको लेकर एसोसिएशन के सदस्यों ने सीएमओ डॉ. योगेश व पीएमओ डॉ. पीयूष को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. संदीप अबरोल, जिला महासचिव डॉ. दीपक गोयल, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीलम, क्षेत्रीय रक्त संचार केंद्र के प्रभारी डॉ. संजय वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. कुलबीर, डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेश, सर्जन अजय चिकारा मौजूद थे। उन्हें बताया गया कि 13 दिसंबर को सरकारी डॉक्टरों की ओर से ओपीडी बंद रहेगी साथ ही सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो 14 दिसंबर को वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसमें आपातकालीन सेवाएं भी बंद रहेंगी।
इसके साथ ही एसोसिएशन के सदस्यों ने लोगों से भी अपील की है। दो वर्षों के कोरोना काल में पूरा विश्व मुश्किल के दौर से गुजर रहा है। सरकारी अस्पताल ने इस विपदा से निपटने के लिए दिन रात मेहनत की है। इस दौरान कुछ डॉक्टरों ने अपनी जान भी गंवाई है। हरियाणा प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भारी कमी है। प्रदेश में जहां 2 हजार से ज्यादा स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की आवश्यकता है। वहां मात्र 700 के करीब ही स्पेशलिस्ट डॉक्टर है। एक डॉक्टर के ऊपर बहुत बोझ है। इस लिए उनकी सरकार से लंबे समय से मांग है कि स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाए। इससे अलग दो और मांग उन्होंने सरकार से की हुई है।