Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Doctors stopped at Hospital Chowk... permission granted only after much pleading.

Karnal News: अस्पताल चौक पर रोके डॉक्टर... मिन्नतों के बाद मिली अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Doctors stopped at Hospital Chowk... permission granted only after much pleading.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा के दौरान सुबह कुंजपुरा रोड पर लगे बैरीगेट्स के पास परे
करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए यातायात प्रतिबंध से सभी परेशान रहे। जिला नागरिक अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और डॉक्टरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल चौक पर पुलिस ने लोगों को रोक दिया। काफी देर तक मरीज, उनके परिजन और अस्पताल के डॉक्टर चौक पर खड़े रहे।
विज्ञापन

लोगों ने पुलिसकर्मियों से जाने देने की मिन्नतें कीं लेकिन उन्हें दोपहर बाद आने के लिए कहा जाता रहा। बाद में अधिकारियों के पहुंचने और पहचानपत्र जांचने के बाद कुछ लोगों को जाने की अनुमति दी गई। जिला नागरिक अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट समेत अन्य डॉक्टरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। डॉक्टर अपनी गाड़ियों को पीछे छोड़कर पैदल ही अस्पताल की ओर आते दिखाई दिए।
विज्ञापन

--
एंबुलेंस को भी नहीं दिया रास्ता
पानीपत से आई सोनिया को सिर में चोट लगने के कारण कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (केसीजीएमसी) में रेफर किया गया था। उसे इमरजेंसी में उपचार के लिए लाया जा रहा था। इस दौरान एंबुलेंस को अस्पताल चौक से आगे जाने की अनुमति नहीं मिली। एंबुलेंस चालक को एनडीआरआई चौक के रास्ते से अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया। इमरजेंसी में उपचार के लिए आ रही मरीज को भी सुरक्षा व्यवस्था के चलते दूसरे रास्ते से लाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नौकरी पर जाने वालों को भी रोका
सुबह के समय अस्पताल चौक पर कई लोग पुलिसकर्मियों से रास्ता देने की मिन्नतें करते नजर आए। एसबीआई के कर्मचारी श्याम कुमार का कहना था कि यदि वे समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो उनकी तनख्वाह कट सकती है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी उन्हें दोपहर बाद जाने की बात कहते रहे। अस्पताल जाने वाले मरीजों और आम लोगों को काफी देर तक रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ा।

---
दवा लेने आए मरीज को रोक लिया
हकीकत नगर निवासी जगदीश सुबह 6 बजे जिला नागरिक अस्पताल में दवा लेने पहुंचे थे। उन्होंने सुबह करीब 9 बजे तक दवा ले ली थीं लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के कारण घर वापस नहीं जा सके। पेट दर्द से परेशान जगदीश अस्पताल में ही बैठकर रास्ता खुलने का इंतजार करते रहे। करीब डेढ़ बजे के बाद उन्हें घर जाने का मौका मिला। जगदीश के अनुसार, लंबे इंतजार के दौरान न तो उन्हें खाने-पीने की सुविधा मिली और न ही सही से बैठने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed