फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Do not limit education to marks and degrees: Prof. RS Dubey

अंक और डिग्री तक सीमित न रखें शिक्षा : प्रो. आरएस दुबे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Do not limit education to marks and degrees: Prof. RS Dubey
दीक्षाराम कार्यक्रम के दौरान वक्तव्य देते वक्ता। संस्थान
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भाकृअनुप-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में बीटेक के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को दो सप्ताह के दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डॉ. डी. सुंदरसन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सिर्फ संस्थान की पढ़ाई और शोध व्यवस्था से परिचित नहीं कराया गया, बल्कि उन्हें बेहतर वैज्ञानिक, समस्या-समाधानकर्ता और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम एक अक्तूबर तक चलेगा।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली के कुलपति प्रो. आरएस दुबे ने कहा कि दीक्षारंभ महज परिचय कार्यक्रम नहीं है। यह विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, जीवन मूल्यों और लक्ष्य निर्धारण की नींव रखने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को केवल अंक और डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के नीति-निर्माता और समस्या-समाधानकर्ता हैं। तकनीक का इस्तेमाल मानवीय संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों के साथ होना चाहिए। कार्यक्रम में करनाल स्थित मुख्य परिसर के साथ एनडीआरआई के दक्षिणी क्षेत्रीय स्टेशन, बेंगलुरु के संकाय सदस्य, अधिकारी और विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन

---
आराम क्षेत्र से बाहर निकलकर सीखने की दी सलाह

एनडीआरआई के निदेशक व कुलपति डॉ. धीर सिंह ने विद्यार्थियों से आराम क्षेत्र से बाहर निकलकर वैज्ञानिक जिज्ञासा, नवाचार और मेहनत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और सुरक्षित परिसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही रैगिंग के खिलाफ संस्थान की शून्य सहनशीलता नीति को लेकर भी विद्यार्थियों को स्पष्ट संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पढ़ाई से लेकर शोध और हॉस्टल तक की दी जानकारी

दीक्षारंभ के दौरान संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. आशीष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, शैक्षणिक नियमों और उपस्थिति संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। संयुक्त निदेशक (अनुसंधान) डॉ. राजन शर्मा ने संस्थान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, शोध सुविधाओं और डेयरी क्षेत्र में चल रहे नवाचारों से अवगत कराया। विद्यार्थियों को हॉस्टल के नियम, परिसर की सुविधाएं, अनुशासन संहिता और टीम भावना विकसित करने वाली गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed