फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DNB admission process started in medical college

मेडिकल कॉलेज में डीएनबी की दाखिला प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
DNB admission process started in medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज का छठा शिक्षा सत्र जल्द शुरू होगा। नये सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज में फिलहाल डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जबकि 15 अक्तूबर से एमबीबीएस और एमडी के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर फार्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि का एलान शेड्यूल जारी होने के बाद होगा। संस्थान में सभी कोर्स की मिलाकर प्रथम वर्ष की कुल 157 सीटें हैं। जिन पर दाखिला दिया जाना है। इनमें पांच एमडी कोर्स और पांच डीएनबी कोर्स संचालित हैं। संस्थान में वर्तमान में 750 से ज्यादा विद्यार्थी मेडिकल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जबकि इंटर्नशिप वाले विद्यार्थियों का आंकड़ा इससे अलग है।
विज्ञापन

किस कोर्स की कितनी सीटें
- एमबीबीएस : कुल 120 सीटें, इनमें 18 सीट ऑल इंडिया श्रेणी और 102 हरियाणा स्टेट श्रेणी।
- एमडी : कुल 19 सीट, इनमें 09 सीट ऑल इडिया श्रेणी और 10 हरियाणा स्टेट श्रेणी।
- डीएनबी : कुल 18 सीट।
ये हैं कोर्स
- एमडी : फार्माकोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसन, एनाटॉमी, माइक्रो बायोलॉजी और बायोकैमिस्ट्री कोर्स चल रहा है। इनमें फार्माकोलॉजी और फॉरेंसिक मेडिसन की दो-दो व अन्यों की चार-चार सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीएनबी : सर्जरी, ऑर्थो, एनेस्थीसिया, जनरल मेडिसिन व गायनोलॉजी में पीजी कोर्स चल रहे हैं। इनकी चार-चार सीटें हैं।
वर्जन-
डीएनबी की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। एमडी व एमबीबीएस की दाखिला प्रक्रिया 15 अक्तूबर से शुरू हो सकती है। दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन चलेगी। इसके लिए विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट जरूर देखें।
- डॉ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed