फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DM transferred on complaint of wooden crate scam

Karnal News: वुडेन क्रेट घोटाले की शिकायत पर डीएम का तबादला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
DM transferred on complaint of wooden crate scam
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) में धान तथा वुडन क्रेट घोटाले की शिकायत की गई है। जिसके बाद ही हैफेड के जिला प्रबंधक करनाल उधम सिंह का तबादला किए जाने की बात कही जा रही है। अमित कुमार को करनाल का नया डीएम हैफेड बनाया गया है। इधर, तत्कालीन जिला प्रबंधक का कहना है कि शिकायतकर्ता बार-बार शिकायतें करता है, इन आरोपों की जांच पहले भी एसआईटी सहित तीन एजेंसियां कर चुकी हैं।
करनाल के शेरगढ़ टापू निवासी हरपाल सिंह की ओर से सीएम विंडो पर की गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ऐसी चावल मिलों को धान की पेराई के लिए धान दे दिया, जो अस्तित्व में ही नहीं है। अभी तक इन चावल मिलों से चावल की आपूर्ति भी नहीं हो पाई है। विभागीय अफसरों ने वुडन क्रेट घोटाला करने के साथ ही इसके टेंडर लगातार तीन साल से एक ही फर्म को आवंटित किए हैं। मामले की जांच अलग-अलग एजेंसियां कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इन्हीं शिकायतों के बाद डीएम हैफेड करनाल उधम सिंह का तबादला पंचकूला किया गया है। अमित कुमार को करनाल हैफेड का नया जिला प्रबंधक बनाया गया है।
विज्ञापन

इधर, तत्कालीन जिला प्रबंधक उधम सिंह का कहना है कि कुछ लोग ब्लैकमेल करने के लिए विभिन्न विभागों की शिकायतें करते रहते हैं। शिकायतकर्ता ने पहले भी कई शिकायतें की हैं। उनके खिलाफ भी कई मामले चल रहे हैं। वुडेन क्रेट मामले का सोशल ऑडिट किया गया था, जिसमें जांच अधिकारी ने कोई घोटाला नहीं पाया था। एसआईटी को भी कोई घोटाला नहीं मिला था। पूरी लकड़ी वन विभाग से ली गई थी, जिसकी क्रेट सरकार को दी गई थी। राइस मिल को धान आवंटन का आदेश भी उपायुक्त का था, हैफेड ने तो उसे धान दिया था। उन्होंने ये भी बताया कि उनका तबादला किसी शिकायत पर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed