फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Diwali fireworks poison the air, AQI reaches 266

Karnal News: दीपावली पर आतिशबाजी से हवा में घुला जहर, 266 पहुंचा एक्यूआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Diwali fireworks poison the air, AQI reaches 266
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दिवाली पर सोमवार की रात आतिशबाजी और पटाखों के धुएं से प्रदूषण बढ़ गया जिससे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स दिवाली की रात आठ बजे जहां 322 पर था वह रात 12 बजे बढ़कर 712 तक पहुंच गया। जो कि एक गंभीर श्रेणी में आता है। हालांकि 24 घंटे का एक्यूआई 266 दर्ज किया गया।
एक्यूआई वेबसाइट के अनुसार दिवाली की रात शहर की हवा में पीएम 2.5 आम दिनों की अपेक्षा 426 तक पहुंच गया जबकि पीएम 10 कणों का स्तर सामान्य से 552 पर पहुंचा जो छह गुना अधिक दर्ज किया गया। यह स्थिति पिछले पांच साल में सबसे खराब रही। शहर के विभिन्न हिस्सों असंल, सेक्टर-12, सेक्टर-28 और हाउसिंग रोड पर वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों ने भी खतरनाक स्तर का प्रदूषण दर्ज किया। इससे विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक बताया।
विज्ञापन

सबसे खास बात ये है कि महज 10 दिन पहले शहर का एक्यूआई 32 दर्ज किया गया था। जो दिवाली की रात को 22.25 गुना बढ़ गया। जिला नागरिक अस्पताल से श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप का कहना है कि इस जहरीली हवा का असर सबसे ज्यादा बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों पर देखा गया। कई अस्पतालों में सोमवार सुबह तक खांसी, आंखों में जलन, सांस फूलने और गले में खराश की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ ने बताया कि रात में लगातार पटाखों से निकलने वाला धुआं हवा में जमा हो गया। बंद घरों में भी लोगों को जलन और दमघोंटू माहौल महसूस हुआ। पर्यावरण विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर अगले दो दिन तक हवा की रफ्तार नहीं बढ़ी, तो जहरीले कण वातावरण में ही बने रहेंगे। ऐसे में सुबह-शाम बाहर टहलने, दौड़ने या बच्चों को खेलने से बचाने की सलाह दी गई है। इसलिए शहर के लोगों को सुबह-सवेरे बाहर निकलने से बचना होगा। जब भी बाहर निकलें तो मास्क का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed