फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Divorced woman blackmailed and forced to have physical relations with other people

Karnal News: तलाकशुदा महिला को ब्लैकमेल कर अन्य लोगाें से बनवाए शारीरिक संबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Divorced woman blackmailed and forced to have physical relations with other people
- महिला को उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की देता था धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तलाकशुदा महिला की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पहले खुद उससे शारीरिक संबंध बनाए। फिर दूसरे लोगों से भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर किया। यही नहीं बात नहीं मानने पर आरोपी पीड़िता को बच्ची सहित जान से मारने की धमकी देता है। इस आशय की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला शामली निवासी महिला ने बताया कि वह इन दिनों यमुनानगर में रहती है। उसकी पहली शादी के बाद मन मुटाव होने पर अपने पति से वर्ष 2019 में तलाक हो गया था। आरोप है कि जिला सहारनपुर के बंजारन नकुड़ गांव निवासी विकास कुमार के पास उसकी वीडियो व फोटोग्राफ है, जिससे आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। विकास ने उसे अपने साथ यमुनानगर के पटेल नगर में रहने को मजबूर किया। उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए विकास ने जबरदस्ती उसके अलग-अलग लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनवाए।
विज्ञापन

आरोप है कि किराया न देने की एवज में विकास मकान मालिक के साथ उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। विकास अक्सर उसकी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अन्य व्यक्तियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजता था। धमकी देता था कि यदि उसकी बात न मानी तो वह उसे व उसकी छोटी बच्ची को जान से मार देगा। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed