फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Divansh wins two gold medals in roller skating

Karnal News: रोलर स्केटिंग में दिवांश ने झटके दो स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Divansh wins two gold medals in roller skating
- कान्वेंट स्कूल में जिला स्तरीय स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तर पर आयोजित रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता कान्वेंट स्कूल में हुई। इस दौरान इनलाइन रेस अंडर-14 लड़कों में दिवांश ने दो स्वर्ण, वंश ने एक स्वर्ण व एक रजत, अभयवीर ने एक रजत व एक कांस्य, आरव ने रजत, मंदीप व शौर्या ने कांस्य पदक जीता।
लड़कियों में नवरूप ने दो स्वर्ण, अनन्या ने एक स्वर्ण व एक रजत, गुरप्रीत ने दो रजत, गौरांशी ने दो कांस्य, वंशा ने एक कांस्य पदक जीता। संजय गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता में करनाल, असंध, निगदू, नीलोखेड़ी, इंद्री व घरौंडा खंड के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-14, 7 व 19 वर्ग में किया गया। जिला शिक्षा विभाग की ओर से विजयपाल व सावित्री देवी ने प्रतिभागियों के दस्तावेज चेक कर उनका मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

टैगोर बाल निकेतन स्कूल से अजमेर सिंह व रमेश चंद ने प्रतियोगिता के संचालन में योगदान दिया। जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल व कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य लोबीना पिंटो व मुख्यध्यापक सिस्टर तारा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के संचालन में पंकज बत्तरा, रेखा, जजपाल, राजेश गांधी, जितेश कपूर, राहुल व मयंक ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्केटिंग कोच संजय ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से रोहतक में होने वाली एसजीएफआई स्टेट चैंपियनशिप के लिए करनाल टीम का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम
लड़के : अंडर-14 क्वार्ड रेस में पार्थ ने दो स्वर्ण, गुरतेज ने एक स्वर्ण व एक रजत, कुणाल ने दो रजत, वत्सल ने एक कांस्य, अविनाश ने एक कांस्य पदक जीता। इनलाइन अंडर-17 में नमन दो स्वर्ण, मनस ने एक स्वर्ण व एक रजत, कुणाल ने एक रजत व एक कांस्य, राहुल ने एक रजत व एक कांस्य पदक जीता।

लड़कियां : लड़कियों में सेजल ने दो स्वर्ण, लवलीन ने एक स्वर्ण व एक रजत, भाविका ने दो रजत, प्रीति ने दो कांस्य, रिषीका ने एक कांस्य पदक जीता। साविका ने एक स्वर्ण व एक रजत, नवनीत ने एक रजत व एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed