{"_id":"6830da2c8bbd4202230e8f29","slug":"district-level-wrestling-tournament-on-june-3-and-karnal-news-c-18-knl1008-653610-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता तीन व चार जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता तीन व चार जून को
Sat, 24 May 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 24 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
करनाल। जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कर्ण स्टेडियम में तीन व चार जून को होगा। इस प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग में विभिन्न श्रेणियों के मुकाबले होंगे। 74 किलोग्राम पुरुष भारवर्ग में जिला केसरी व 62 किलोग्राम भारवर्ग में जिला कुमारी का चयन होगा। इस प्रतियोगिता में विजेता पहलवान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन ने बताया कि खेल महानिदेशक पंचकूला की ओर से इस संदर्भ में जरूरी दिशा-निर्देश प्राप्त हो चुके है। जिला स्तरीय कुश्ती में जिला के सभी मान्यता प्राप्त अखाड़ों के पहलवान इसमें भाग ले सकता है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए पहलवानों को अपने जिला से संबंधित दस्तावेज दिखाने होंगे। इसमें आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण-पत्र, बिजली का बिल, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट व बैंक खाते की कॉपी शामिल है।
पहलवान की जन्म तिथि अंडर 17 के लिए जनवरी 2008 से मान्य होगी। वहीं अंडर 21 के लिए जनवरी 2004 से आयु मान्य होगी। कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर 17 में पुरुषों की फ्री स्टाइल कुश्ती, ग्रीको रोमन व अंडर 21 पुरुषों में वजन ग्रीको रोमन, वजन फ्री स्टाईल व वरिष्ठ वर्ग में भी वजन ग्रीको रोमन के मुकाबले होंगे। लड़कियों में अंडर 17 वजन कुश्ती, अंडर 21 वजन कुश्ती व वरिष्ठ वर्ग में भी वजन अनुसार कुश्ती होगी।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में पुरुषों में 41 किलोग्राम भारवर्ग से 110 किलोग्राम भारवर्ग के पहलवान शामिल होंगे। वहीं महिला वर्ग में 36 से 73 किलोग्राम भारवर्ग की महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही है। महिला वर्ग में जिला कुमारी (फ्री स्टाइल) में 62 किलोग्राम भार तक व जिला केसरी में 62 किलोग्राम से ऊपर वजन के पहलवान भाग लेंगे। महिला व पुरुष वर्ग में जिला केसरी व कुमारी को प्रथम स्थान, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले पहलवानों को ट्रॉफी दी जाएगी।