{"_id":"6aa3177658a3d016140d85a1","slug":"district-level-badminton-tournament-starts-today-karnal-news-c-18-1-knl1006-988895-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट आज से
विज्ञापन
करनाल। करनाल। जेसीआई करनाल 11 से 13 सितंबर तक जिले में जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। यह प्रतियोगिता निर्मल विहार स्थित बी-24 बैडमिंटन अकादमी में जेसीआई वीक-2026 के तहत होगी। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
जेसीआई के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के लिए मुकाबले होंगे। इनमें बीएस, जीएस, जीडी, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में मुकाबले होंगे। इसके अतिरिक्त 50, 60, 70, 80, 90 और 100 वर्ष की संयुक्त आयु श्रेणी में भी मैच आयोजित किए जाएंगे। सिंगल वर्ग के लिए प्रवेश शुल्क 400 रुपये और डबल वर्ग के लिए 800 रुपये निर्धारित है। मेयर रेनू बाला गुप्ता मुख्य अतिथि होंगी। अमित जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। संवाद