फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   District Banao Joint Struggle Committee demonstrated, submitted memorandum to SDM

Karnal News: जिला बनाओ संयुक्त संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
District Banao Joint Struggle Committee demonstrated, submitted memorandum to SDM
नारायणगढ़। जिला बनाओ संयुक्त संघर्ष समिति ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पर धरना प्रदर्शन किया। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने भागीदारी कर समर्थन किया। वक्ताओं ने कहा कि आज नारायणगढ जिला बनाना हलके की मांग नहीं, बल्कि जरूरत है। नारायणगढ़ जिला बनने के सारे मापदंड पूरे करता है, अतः सरकार बिना देरी के नारायणगढ़ को जिला बनाए। धरने के उपरांत समिति सदस्यों ने एसडीएम जय शारदा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें तथ्य पेश कर जिला बनाने की मांग की गई। धरने पर कांग्रेस विधायक शैली चौधरी, कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन गुज्जर, पंजाबी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक मेहता, जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल, जेजेपी हलका अध्यक्ष हरविलास, पूर्व चेयरमैन अमित वालिया, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुष्यंत चौहान, आम आदमी पार्टी से डिप्टी चौहान, ब्लाक समिति सदस्य गौरव जौली, जेजेपी यूथ जिलाध्यक्ष विशांत गिल व पार्षद नरेंद्र देव, नपा चेयरमैन प्रतिनिधि अमित वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed