{"_id":"696aa9336c72eb473a033c23","slug":"distribute-gifts-and-useful-items-to-the-needy-karnal-news-c-18-knl1018-825345-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जरूरतमंदों को बांटे उपहार व उपयोगी वस्तुएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जरूरतमंदों को बांटे उपहार व उपयोगी वस्तुएं
Sat, 17 Jan 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
करनाल। फूसगढ़ स्थित एमडीडी बाल भवन में अग्रवाल सभा सेक्टर-7 की ओर से मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सांस्कृतिक व चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर महापौर रेणु बाला गुप्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम में उल्लास, सामाजिक समरसता और सेवा भाव का सुंदर संगम देखने को मिला। बच्चों व अन्य जरूरतमंद साथियों को उपहार व दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं। एमडीडी बाल भवन के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा। सभा के प्रेजिडेंट नीरज अग्रवाल, महासचिव अमित गर्ग, हरीश अग्रवाल, मैनेजर योगेश गोयल, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन