फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Discussion with workers for the post of District President

Karnal News: जिलाध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओं से की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Discussion with workers for the post of District President
इंद्री। कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को लेकर महाराजा अग्रसेन भवन इंद्री में बैठक का आयोजन किया। जिसमें विधानसभा स्तर के नेताओं व कार्यकर्ताओं से अलग-अलग विचार विमर्श किया व उनके विचार सुने। ताकि कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत किया जा सके। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायक भुवन कापड़ी ने की। मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से मंगतराम लालवास व आजाद मलिक मौजूद रहे। भुवन कापड़ी ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने व निष्ठावान जिला अध्यक्ष को बनाने को लेकर स्थानीय नेताओं व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की राय व विचार लेकर राहुल गांधी के पास भेजे जाएंगे। मौके पर पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता, पूर्व विधायक राकेश कांबोज, राजेंद्र बल्ला, अंग्रेज सिंह सैनी, कर्म सिंह खानपुर, जसबीर राजेपुर, साहब सिंह डबास, ओमपाल मढान, रतन सिंह कलरी व मंजीत गोल्डी सहित काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed