फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dipesh won the gold medal by throwing the javelin 72.98 meters

Karnal News: दीपेश ने 72.98 मीटर भाला फेंककर जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Dipesh won the gold medal by throwing the javelin 72.98 meters
- प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। 23वीं नेशनल जूनियर चैंपियनशिप अंडर 20 की भाला फेंक स्पर्धा में करनाल ने दीपेश चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता है। दीपेश ने यह मुकाम 72.98 मीटर भाला फेंककर पाया है। यह खिताब पाकर दीपेश ने अंडर 20 वर्ल्ड चैंपियन के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 22 से 24 जून तक मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित हुई। इसमें करनाल के पांच खिलाड़ियों ने भाग लिया। दीपेश करनाल के काछवा रोड स्थित इंटरकांटीनेंटल साइनिंग स्टार एथलेटिक्स फाउंडेशन का एथलीट हैं। उनके मुख्य कोच मयंक शर्मा ने बताया कि दीपेश इससे पहले भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता व नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में पदक जीत चुका है। दीपेश भारतीय टीम का भी बेहतरीन खिलाड़ी है। वह यहां पर तीन साल से अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन


दीपेश की उपलब्धियां-
- नेशनल चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीता है।
- अंडर 18 नेशनल चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
- 2023 में अंडर 16 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है।
- अंडर 20 नेशनल चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed