फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dilip in photography, Divyanshi first in slogan writing.

Karnal News: फोटोग्राफी में दिलीप, नारा लेखन में दिव्यांशी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dilip in photography, Divyanshi first in slogan writing.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में पहली बार मीडिया फेस्ट उड़ान उत्सव-2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुल सात विधाओं ने विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। फोटोग्राफी में दिलीप और नारा लेखन में दिव्यांशी प्रथम रही।

उत्सव के दौरान आरजे हंट और पीस टू कैमरा में सबसे ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। इसके अलावा खबरों के शीर्षक लेखन में विद्यार्थियों ने अपने समाचार के मर्म को शब्दों में पिरोया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के प्रभारी डॉ. सुरेश दुग्गल ने की। वहीं मुख्यातिथि के रूप में प्रिंसिपल डॉ. रेखा त्यागी ने शिरकत की। उन्होंने मीडिया फेस्ट के शानदार आयोजन के लिए जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की बढ़े स्तर की गतिविधि पहली बार हुई है। पत्रकारिता जगत और रेडियो क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. प्रदीप जाखड़, डॉ. अमरदीप और डॉ. राजेश्वर लाठर ने भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो
विज्ञापन




यह रहे परिणाम

फोटो कैप्शन लेखन में अमन कश्यप प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और भूमिका तृतीय रही। नारा लेखन में दिव्यांशी प्रथम, आरती द्वितीय और प्रियंका कुमारी तृतीय रही। शीर्षक लेखन में बसाउ शर्मा प्रथम, अमन कश्यप द्वितीय और गायत्री शर्मा तृतीय रहे। आरजे हंट में मंजू प्रथम, प्रियंका द्वितीय और एशवी तृतीय रही। इसके अलावा पीस टू कैमरा में प्रीति एवं राशि की टीम प्रथम, आरती एवं अमन की टीम द्वितीय, सोनिया एवं पलक की टीम तृतीय रही। जबकि फोटोग्राफी प्रतियोगिता में दिलीप कुमार पहले, कार्तिक दूसरे और प्रतिष्ठा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फी विद मदर में हिस्सा लेने का आज अंतिम मौका

जनसंचार विभाग के प्रभारी डॉ. सुरेश दुग्गल ने विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सेल्फी विद मदर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें कॉलेज स्तर पर सैकड़ों प्रतिभागियों ने अपनी फोटो को प्रतियोगिता के लिए भेज दिया है। छह मार्च अंतिम दिन है। आठ मार्च को परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा विभाग की ओर से समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जिससे विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed