फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dilapidated fencing hall auctioned for rs 11.14 lakh.

Karnal News: जर्जर तलवारबाजी हॉल 11.14 लाख नीलाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated fencing hall auctioned for rs 11.14 lakh.
इस इमारत की हुई नीलामी संवाद
करनाल। कर्ण स्टेडियम के खेल ढांचे को आधुनिक और बेहतर बनाने की दिशा में खेल विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। स्टेडियम में स्थित जर्जर तलवारबाजी हॉल की नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभाग की ओर से आयोजित इस खुली बोली में पुराने हॉल के ढांचे को करीब 11.14 लाख रुपये की बोली में नीलामी की गई।
विज्ञापन

इस पुराने ढांचे को ध्वस्त करने के बाद यहां खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया बॉक्सिंग व बैडमिंटन हॉल तैयार किया जाएगा। खेल विभाग ने बोलीदाता को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि बोलीदाता को पुराने ढांचे को तोड़कर पूरा मलबे की सफाई करने के लिए दो महीने का समय दिया गया है। साथ में स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों और कोचों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed