फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dharmnagri Decorated like a bride on Jan Shatabdi tau

ताऊ की जनशताब्दी पर दुल्हन की तरह सजेगी धर्मनगरी

Sun, 13 Oct 2013 11:40 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sun, 13 Oct 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dharmnagri Decorated like a bride on Jan Shatabdi tau
चौधरी देवीलाल की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 1 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली इनेलो की रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला ने पंजाबी धर्मशाला में पार्टी के जिला पदाधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


इस अवसर पर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री केएल शर्मा, पूर्व मंत्री जसविंद्र सिंह संधू, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, जिला प्रधान कुलदीप मुलतानी तथा प्रदेश मीडिया कोआर्डिनेटर रामपाल शर्मा सहित इनेलो के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


अभय चौटाला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जननायक का जन्मदिन इनेलो त्योहार की तरह मनाती है। यह वर्ष चौधरी देवीलाल का जन्म शताब्दी वर्ष है। उनके 100वें जन्म दिवस के अवसर पर पार्टी कुरुक्षेत्र में सम्मान दिवस समारोह आयोजित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ता इस समारोह में अधिक से अधिक लोगों को निमंत्रण देकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि इस सम्मान दिवस समारोह में पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में लोग भाग लेने के लिए आएंगे। महिलाओं व युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कोई कसर न छोड़ें।

प्रदेश में इनेलो ने बूथ स्तर पर कमेटियां गठित करके तीन लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी की है। बूथ कमेटियों की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों को पार्टी की ओर से पहचान पत्र देने का काम शुरू कर दिया है।

इस अवसर पर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि पूरे नगर को तोरण द्वारों बनाकर दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।

स्थानीय नेताओं ने दिया अभय को आश्वासन

पूर्व मंत्री एवं इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केएल शर्मा ने अभय चौटाला को विश्वास दिलाया कि पार्टी कार्यकर्ता इस रैली की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाएंगे। शर्मा ने कहा कि यह रैली सभी रैलियों के रिकार्ड तोड़ेगी और गीता की जन्मस्थली से कांग्रेस का सफाया करने का शंखनाद करेगी। इसी प्रकार पूर्व मंत्री जसविंद्र सिंह संधू व बलबीर सैनी ने भी अभय चौटाला को रैली की तैयारियों में कोई भी कमी न छोड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed