{"_id":"6a8cb421fdcdf078ae0a5247","slug":"devotees-thronged-shiva-temples-on-the-last-monday-of-sawan-karnal-news-c-18-knl1018-976797-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
सावन के चौथे और अंतिम सोमवार के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर न्यू चार चमन में भोले बाबा की पूजा
करनाल। सावन के अंतिम सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भोले नाथ की पूजा की। अल सुबह से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, दही, शक्कर, भांग, धतूरा और गन्ने के रस से जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा विश्व कल्याण की कामना की।
शहर के श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर सराफा बाजार, अंसल टाउन स्थित शिव मंदिर, पुरानी अनाज मंडी के उमेश्वर प्राचीन शिव मंदिर न्यू चमन, श्री शिव मंदिर सेक्टर छह, प्रेम नगर के शिव मंदिर तथा श्री सनातन धर्म मंदिर रामनगर सहित जिले के सभी छोटे-बड़े शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अंसल टाउन शिव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि सावन मास भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।