फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Devotees gathered in Shri Ram procession

Karnal News: श्रीराम शोभायात्रा में उमड़े भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Shri Ram procession
नीलोखेड़ी। श्रीराम नवमी की पूर्व संध्या पर श्रीराम लीला कमेटी की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा श्रीराम लीला मैदान से शुरू होकर सड़कों व मोहल्लों से होते हुए वापिस मैदान में पहुंचकर विश्राम लिया। विधायक धर्मपाल गोंदर ने हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया। कमेटी के एडवोकेट राजेश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज को एकसूत्र में बांधने का अवसर मिलता है। श्रीराम ने एक पुत्र से लेकर भाई, पति और राजा के रूप में मानवता को उच्च आयाम तक पहुंचाया। हमें अपनी भावी पीढ़ी को समाज के साथ-साथ आज की युवा पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों परिचित करवाने को लेकर कमेटी के सदस्य अपना दायित्व पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं। विधायक ने कहा कि भगवान विष्णु ने श्रीराम के रूप में अवतार लेकर पृथ्वी को आसुरों से मुक्त किया। मौके पर सुभाष त्रेहन, मुकेश कत्याल, राजेश वासन, रविन्द्र मेहरा, दविन्द्र साहनी, दिनेश वर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष सतनाम आहूजा, सुरेश प्रभाकर तथा लवली कुकरेजा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed