फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Development works worth crores will be done, facilities will be provided

Karnal News: करोड़ों के विकास कार्य होंगे, मिलेगी सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Development works worth crores will be done, facilities will be provided
- शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सिंचाई तंत्र होगा मजबूत, डी प्लान के तहत 23.75 करोड़ की राशि मंजूर
विज्ञापन

- नौ खंडों के ग्रामीण क्षेत्र में 15.89 करोड़ रुपये से होंगे काम

- नगर निगम व पालिका क्षेत्रों में 7.85 करोड़ की राशि स्वीकृत



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य अब रफ्तार पकड़ेंगे। शिक्षा, स्वास्थ, खेल और सिंचाई तंत्र मजबूत बनाया जाएगा। जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जिला योजना स्कीम (डी प्लान) के तहत जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 23 करोड़ 75 लाख 13 हजार रुपये के विकास कार्य होंगे।

इस बजट की 30 प्रतिशत राशि गलियों और ड्रेन निर्माण पर लगेगी। वहीं 70 फीसदी राशि से शिक्षा, सामुदायिक केंद्र, स्वास्थ्य, पीने के पानी, सिंचाई, खेल, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण और स्थानीय जरूरतों को पूरा किया जाएगा। यह राशि खंड और नगर पालिका क्षेत्रों की जनसंख्या के आधार पर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


नौ खंडों में 15.89 करोड़ रुपये और शहरी क्षेत्र यानी नगर निगम व पालिका में 7.85 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने इस राशि से होने वाले विकास कार्यों को हरी झंडी दे दी है। डी-प्लान में गांवों व शहरों में जनसंख्या के आधार पर एससी और जनरल कम्पोनेंट के तहत विकास कार्यों पर बजट खर्च किया जाता है। वर्ष 2024-25 में जनरल कम्पोनेंट के तहत 14 करोड़ 25 लाख 08 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसमें से ग्रामीण क्षेत्र में 9 करोड़ 53 लाख 53 हजार और शहरी क्षेत्र में 4 करोड़ 71 लाख 55 हजार रुपये की राशि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एससी कम्पोनेंट के तहत 09 करोड़ 50 लाख 05 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस राशि में से 6 करोड़ 35 लाख 68 हजार की राशि ग्रामीण और 3 करोड़ 14 लाख 37 हजार रुपये की राशि शहरी क्षेत्र में खर्च की जाएगी। इस प्रकार 23 करोड़ 75 लाख 13 हजार के बजट में से 15 करोड़ 89 लाख 21 हजार की राशि ग्रामीण क्षेत्र और 7 करोड़ 85 लाख 92 हजार की राशि शहरी क्षेत्र में खर्च की जाएगी।





गत वर्ष खर्च हुए 8.48 करोड़ से 195 कार्य

वर्ष 2023-24 के विकास कार्यों की स्थिति को देखें तो इस दौरान 195 कार्य किए गए। जिस पर महज 8.48 करोड़ रुपये की राशि ही खर्च की गई थी। जबकि खंड और नगर पालिकाओं के 201 विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके लिए सरकार की ओर से 9.98 करोड़ अनुमानित बजट भी पारित किया गया था। इसमें से 163 विकास कार्य पूरे हो चुके हैं और 32 विकास कार्य जारी हैं। जबकि छह विकास कार्यों को ड्रॉप किया गया है।






डी-प्लान के विकास कार्यों पर मोहर लगा दी गई है और सभी कार्य जल्द से जल्द शुरू कर दिए जाएंगे। अधिकारियों को भी आदेश दिए हैं कि विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के साथ-साथ निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखना होगा।
- सुभाष सुधा, शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed