{"_id":"61f6f986a4d3a310297d230f","slug":"details-of-marks-of-students-will-have-to-be-given-by-february-4-karnal-news-knl9750399","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार फरवरी तक विद्यार्थियों के अंकों का देना होगा विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार फरवरी तक विद्यार्थियों के अंकों का देना होगा विवरण
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा बोर्ड ने राजकीय स्कूल में कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के अर्जित वार्षिक अंक मांगे हैं। जिसे सभी स्कूल मुखिया को चार फरवरी तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना है। बोर्ड की ओर से इसको लेकर पत्र जारी किया गया है। जिसमें स्कूलों को कहा गया है कि वे अंक अपलोड करते समय सावधानी बरतें। अगर किसी विद्यार्थी की डिटेल गलत दी तो वह बाद में ठीक नहीं कर पाएंगे। बल्कि ऐसे मुखिया पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाएं अप्रैल 2022 के लिए इन विद्यार्थियों के अर्जित अंक व प्रमाणपत्र मांगे हैं। जिसे वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर दिए गए लिंक से स्कूल अपनी लॉगइन आईडी से भरेंगे। अंकों के अलावा अगर किसी स्कूल या विद्यार्थी का परिणाम ग्रेड में है तो वह भी भरा जाए। गेड अंकों की टेबल सहित दिए लिंक पर अपलोड करने हैं।
यह विवरण करना होगा अपलोड
सेकेंडरी परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए विद्यालयों की ओर से परीक्षार्थियों के 9वीं कक्षा के उत्तीर्ण के विवरण जिसमें छात्र का उत्तीर्ण वर्ष, सत्र, अंक भरे जाएंगे। सभी विषयों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। 11वीं कक्षा में उत्तीर्ण के विवरण जिसमें छात्र के पास होने का वर्ष, विषयवार लिए गए अंक और कुल अंक भरे जाने हैं। इसके अतिरिक्त अगर किसी परीक्षार्थी ने अन्य राज्य के बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की है तो उसका अनुक्रमांक, वर्ष, सत्र, विषय लिए अंक अपलोड किए जाने हैं। इनका 10वीं का प्रमाण पत्र भी पोर्टल पर अपलोड होगा।
विज्ञापन
पोर्टल अंक भरने के दौरान अगर किसी शिक्षक को परेशानी आती है। वे समझ नहीं पा रहे हैं तो उनकी हेल्प के लिए बोर्ड की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अगर पोर्टल पर अंक भरते समय कोई गलती हो रही है। उसको सुधार नहीं पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में हेल्प नंबर 01664254300 व 254309 पर कॉल की जा सकती है।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी