फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Despite the ban, classes up to fifth standard were held in schools

Karnal News: मनाही के बावजूद स्कूलों में लगी पांचवीं तक की कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, classes up to fifth standard were held in schools
करनाल। जिले में मंगलवार को कई निजी स्कूल छोटे बच्चों के लिए खुले मिले। ये शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों की अवहेलना करते पाए गए। स्कूल खोले जाने पर जब स्कूल संचालकों से पूछा तो उन्होंने बताया कि कुछ अभिभावकों को नोटिस के बारे में पता नहीं चला। ऐसे में वे अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर काम पर निकल गए।
विज्ञापन


स्कूल संचालकों का कहना है कि विभाग के आदेश देर रात तक प्राप्त हुए जिसके चलते विद्यार्थियों को नोटिस के बारे में नहीं बता सके। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जिले में कुछ स्कूल खुलने की सूचना प्राप्त हुई थी। जब स्कूल संचालकों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा विभाग द्वारा ऑर्डर लेट जारी किए गए थे। निजी स्कूल संचालकों को स्कूल बंद करने के आदेश दे दिए गए है। स्कूल खुले मिलने पर कार्रवाई की जाएंगी। विदित हो कि जिले में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। एक्यूआई भी 350 पार हो गया है तो ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रैप-4 के नियमों की सख्ती से पालन करने के डीसी उत्तम सिंह ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शहर में कंस्ट्रक्शन पर भी सख्ती से रोक लगाने की आदेश दिए हैं तो वहीं पांचवीं तक की कक्षाओं को नहीं लगाने के भी आदेश दिए गए हैं, ताकि छोटे बच्चों को लगातार बढ़ते हुए प्रदूषण से बचाया जा सके। जिला उपायुक्त ने आदेश में कहा है कि जिले में ग्रैप-4 की पाबंदी लागू की जाए ताकि जिले में बढ़ते प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए जा सके। विभागों को उनकी जिला में सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के भी सख्त आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed