{"_id":"6107125f8ebc3e84731c65a2","slug":"department-s-birth-and-death-certificate-portal-hacked-three-cases-registered-karnal-news-knl78540647","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग कीसाइट हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग कीसाइट हैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। साइबर ठगों की नजर स्वास्थ्य विभाग के जन्म मृत्यु पंजीकरण पोर्टल पर है। जिसे हैक कर बड़े स्तर पर फर्जी प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं। इस तरह के कई मामले लगातार आ रहे हैं। साइबर थाने में तीन और मामले दर्ज हुए हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों की वेबसाइट भी हैक की गई है। फिलहाल साइबर थाना पुलिस जांच कर रही है।
पहला मामला
जिला नागरिक अस्पताल की जन्म मृत्यु पंजीकरण आईडी व पासवर्ड हैक कर लिया गया है। अस्पताल ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। मामले की जांच साइबर थाना पुलिस कर रही है। जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिला नागरिक अस्पताल करनाल की पंजीकरण इकाई के ई-मेल आईडी व पासवर्ड इंचार्ज व कर्मचारियों के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति के साथ साझा नहीं किए जाते हैं। 26 जुलाई को किसी ने उनको हैक कर फर्जी हस्ताक्षर अपलोड करके आनलाइन जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी कर दिए। इससे पहले भी दो स्वास्थ्य केंद्रों की आईडी हैक हो चुकी है।
दूसरा मामला
सरकारी अस्पताल जुंडला की आईडी भी हैक की गई है। इसकी शिकायत जुंडला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी ने पुलिस को दी है। शिकायत में बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुंडला के जन्म व मृत्यु रिकार्ड के सीआरएस पार्टल पर फर्जी एंट्री पाई गई है। इनका विभाग के पास रिकॉर्ड नहीं है। जिन लोगों की एंट्री पोर्टल पर हो रही है उन्होंने ही किसी साइबर हैकर के साथ मिलकर यह एंट्री कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
तीसरा मामला
कुंजपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर ने एसपी को शिकायत दी कि उनकी भी जन्म एवं मृत्यु की आईडी हैक हो गई है। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीएचसी कुंजपुरा के मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनित सैनी ने बताया कि वह जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत हैं। काफी दिनों से लग रहा शायद उनकी जन्म एवं मृत्यु इंट्री पोर्टल की आईडी किसी ने हैक कर ली है और उसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उसने आईडी पर कोई डिजिटल हस्ताक्षर अपलोड नहीं किए हैं।