फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   department and bank claimed on paddy

धान पर विभाग और बैंक ने ठोका दावा

Fri, 05 Feb 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Fri, 05 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
 जब 31 जनवरी तक तय समय पर मिल मालिक विभाग को चावल नहीं दे सका तो विभाग के अफसरों को संदेह हुआ। उन्होंने मामले की जांच कमेटी को सौंप दी। अब एक तरफ बैंक उसी धान को अपनी प्रॉपर्टी मान रहा है और दूसरी तरफ विभाग ने दावा ठोका है। इस उलझन में सरकार को चावल उपलब्ध कराने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

निसिंग क्षेत्र के एक राइस मिल के पास खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने करीब 63 हजार क्विंटल धान दिया है। इसके बदले राइस मिलर ने कुल धान का 67 प्रतिशत चावल उपलब्ध कराना है। 31 जनवरी तक विभाग को तय शर्त के मुताबिक चावल उपलब्ध नहीं हो पाया।
विज्ञापन


  समय पर चावल नहीं देने पर जब डीएफएससी विभाग के अधिकारियों ने राइस मिल का दौरा किया तो वे चौंक गए, क्योंकि सरकारी धान पर एक बैंक ने अपना दावा जताया। मामला गंभीर होता देख उन्होंने आला अधिकारियों को सूचना दी। फिलहाल एक कमेटी मामले की जांच कर रही है। उधर, मामले के खुलासे के बाद से बैंक व विभाग दोनों अधिकारियों के पसीने छूटे हुए हैं। हालांकि, विभागीय अधिकारियों को यह भी आशंका है कि मिल में धान ही न हो। जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी। ऐसे में जिले के करीब 15 राइस मिल हैं। इनमें से एक राइस मिल से विभाग धान उठा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि जो भी राइस मिलर समय पर चावल उपलब्ध नहीं कराएगा उससे धान लेकर उन राइस मिलरों को दिया जाएगा जो समय पर चावल उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट नहीं बढ़ रही आगे
सूत्रों के अनुसार राइस मिलर ने लाखों रुपये का लोन लिया है। मामला पिछले एक सप्ताह से गर्माया हुआ है, लेकिन विभाग की जांच पूरी होने में भी समय लग रहा है। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि ऐसे मामलों का पर्दा दो से तीन दिन में उठ जाता है, लेकिन सप्ताहभर से अफसर जांच में लगे हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं।


वर्जन
निसिंग के एक राइस मिल में सरकारी धान पर लोन लेने का संदेह है। अभी तक यह क्लीयर नहीं है कि लोन सरकारी धान पर लिया है या उससे अपनी निजी धान खरीद रखी थी। जांच कराई जा रही है। यदि सरकारी धान पर लोन लेने की बात सामने आती है तो  एफआईआर कराई जाएगी। जांच में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
-निशांत राठी, डीएफएससी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed