फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dengue teens in Shahabad

शाहाबाद में किशोर को डेंगू

Wed, 04 Dec 2013 11:56 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Wed, 04 Dec 2013 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dengue teens in Shahabad
शाहाबाद की इंद्र मंडी में एक 12 वर्षीय लड़के को डेंगू होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का उपचार चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित मेजर सिंह के पिता सरवन सिंह ने बताया कि उनके बेटे को चार-पांच दिनों से बुखार की शिकायत थी।
विज्ञापन


मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे डेंगू होने की पुष्टि की है। इसके बाद मेजर सिंह को इलाज के चंडीगढ़ ले जाया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्थानीय प्रशासन इंद्र मंडी के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगरपालिका का कोई भी कर्मचारी यहां सफाई के लिए नहीं आता जिस कारण मंडी गंदगी के ढेरों से अटी पड़ी है।

उन्होंने कहा कि वह कई बार इसकी शिकायत लिखित व मौखिक तौर पर नगरपालिका कार्यालय में कर चुके हैं लेकिन आज तक किसी कर्मचारी की नियुक्ति यहां पर सफाई के लिए नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले लगभग 8 महीनों से इंद्र मंडी में सीवरेज व्यवस्था बंद पड़ी है, जिस कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। उन्होंने कहा कि इस दूषित पानी से जहां एक ओर बदबू फैल रही है वहीं दूसरे ओर गंदे पानी में मच्छर पनपने से उनके पुत्र को डेंगू जैसी खतरनाक बिमारी से जूझना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग के जेई एसपी सिंह को वह कईं बार लिखित व मौखिक शिकायत दे चुके हैं लेकिन उनका कहना है कि सीवरेज गाड़ी खराब होने के कारण यह काम नहीं हो पाएगा।

इंद्र मंडी के दुकानदार राजेश जैन, गगनदीप सिंह, संजय सतीजा, हरमिंद्र सिंह, मनजिंद्र सिंह, कुलविंद्र सिंह, दर्शन सिंह, सचिन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि न तो नगरपालिका और न ही जनस्वास्थ्य विभाग इंद्र मंडी की सुध ले रहा है। उन्होेंने कहा कि बंद सीवरेज से बहते गंदे पानी की वजह से वह अपनी दुकानों में नहीं बैठ पाते हैं।

सफाई कर्मचारी के नियुक्त न होने से जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, जिस कारण यहां हर समय बदबू रहती है। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित विभाग शीघ्र ही कार्रवाई नहीं करेगे तो वे उपायुक्त महोदय को इस विषय पर ज्ञापन सौंपेंगे। नगरपालिका सचिव रमेश दत्ता ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें उस क्षेत्र में सफाई कर्मचारी न होने की कोई जानकारी नहीं है।


इस बाबत सफाई दरोगा से पूछा गया है और जल्द ही इंद्र मंडी में कर्मचारी नियुक्त कर सफाई करवा दी जाएगी। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई एसपी सिंह ने बताया कि सीवर मिट्टी से अटा पड़ा है जिस कारण उसे खोला नहीं जा सका। उन्होंने बताया सीवरेज को साफ करने वाली गाड़ी भी खराब पड़ी है जिस कारण विभाग को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed