{"_id":"66de49f8aa3540e09d044855","slug":"dengue-patient-found-on-third-day-danger-increased-karnal-news-c-18-knl1008-470419-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीसरे दिन भी मिला डेंगू मरीज, बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीसरे दिन भी मिला डेंगू मरीज, बढ़ा खतरा
विज्ञापन
- नागरिक अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में लगातार दूसरे दिन भी डेंगू का एक केस सामने आया है। इससे पहले दो मरीज मिले थे। आंकडों पर नजर डालें तो जिले में जहां जनवरी से जुलाई तक डेंगू के 10 मरीज मिले थे और अगस्त में ही 11 केस सामने आए थे। वहीं सितंबर के आठ दिनों में 732 जगह डेंगू का लार्वा मिला है और आठ केस पॉजिटिव आए हैं। अब तक जिले में 29 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। विभाग ने केस मिलने पर फॉगिंग व एंटी लार्वा गतिविधि बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि रविवार को टीमों ने 2614 घरों में मच्छर के लार्वा की तलाश की। इनमें से 32 घरों में लार्वा मिला और 13 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। क्षेत्र में मच्छर प्रजनन स्थलों को चिह्नित कर व मच्छर प्रजनन रोकने के उपाय के बारे में आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीमें रोजाना घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है।
जिले में 166 टीमों ने अब तक 8,63,999 घरों को कवर कर लिया है। जिसमें से अभी तक 4540 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने 2299 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 3,179 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 29 डेंगू के केस आ चुके हैं।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं
नागरिक अस्पताल के तृतीय तल पर बने डेंगू वार्ड में पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वार्ड में छह बेड लगे हैं। उनमें किसी पर बेडशीट है तो किसी पर नहीं। मच्छरदानी भी कई साल पुरानी और फटी हुई रखी है। वहीं कमरे में मच्छर को मारने व भगाने के लिए न तो ऑल आउट की सुविधा है और न ही क्वाइल की सुविधा। जिससे यहां पर ठहरने वाले मरीजों को डेंगू से बचाया जा सके। इसके अलावा कमरे में धूल चढ़ी हुई है।
डेंगू व मलेरिया बुखार के लक्षण
अचानक तेज बुखार होना। छाती व ऊपर के हिस्सों में दानों का निकलना। सिर के आगे वाले हिस्से में जोर का दर्द। आंखों के पिछले हिस्से में दर्द। शरीर के जोड़ों में दर्द। भूख न लगना, जी मितलाना उल्टी आना। सिरदर्द व उल्टी। कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है।
सितंबर में मिले लार्वा व डेंगू के मरीज
तिथि लार्वा केस
एक 02 00
दो 94 02
तीन 180 02
चार 216 00
पांच 102 00
छह 46 02
सात 60 01
आठ 32 01