{"_id":"68659f7197b773416b036ad7","slug":"dengue-larvae-found-in-1540-houses-notice-issued-to-559-people-karnal-news-c-18-knl1008-682391-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 1540 घरों में मिला डेंगू का लार्वा, 559 लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 1540 घरों में मिला डेंगू का लार्वा, 559 लोगों को नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में बारिश के बाद डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अब तक 4 लाख 85 हजार 22 घरों की जांच की है, जिनमें से 1540 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया है। लापरवाही बरतने पर 559 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
27 जून तक जिले में 4 लाख 56 हजार 90 घरों की जांच की गई थी जिनमें से 1292 घरों में लार्वा मिला था और 489 लोगों को नोटिस दिए गए थे। यानी कि महज चार दिनों में 28,932 घरों में लार्वा जांच की गई जिनमें से 248 घरों में लार्वा मिला और 70 घरों को नोटिस दिया गया।
नगर निगम उन्हीं इलाकों में फॉगिंग कर रहा है, जहां डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में बारिश से कई इलाकों में हुए जलभराव से डेंगू के मच्छर पनपने का खतरा और बढ़ गया है। कई जलभराव वाले इलाकों में आम दिनों जैसी स्थिति है, जिससे लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद पूरे शहर में फॉगिंग होनी चाहिए, ताकि मच्छर पनपने से पहले खत्म किए जा सकें।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग लगातार निरीक्षण कर रहा है। जिन घरों में लार्वा पाया गया है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि अपने स्तर पर भी सफाई रखें, ताकि डेंगू और मलेरिया से बचाव हो सके।