{"_id":"7a399263e3a0b421cc8867c6c06e74a2","slug":"dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू ने पसारे पांव, मरीजों की संख्या हुई 9 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू ने पसारे पांव, मरीजों की संख्या हुई 9
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में डेंगू ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। हाल यह हैं कि एक के बाद लगातार एक डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अगस्त महीने में जिलेभर में डेंगू के 9 मरीजों की पुष्टि हो गई है। हालांकि यह सरकारी आंकडा है और स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत हो चुकी है और हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
एक-एक कॉलोनी में कई-कई डेंगू पीड़ित मिल रहे हैं। इस दौरान कुल 57 लोगों के रक्त के नमूने लैब में भेज गए थे। इनमें से 9 की पुष्टि हुई है। डेंगू की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। मंगलवार को सीएमओ ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। डेंगू से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई। बुधवार को नए सिरे से पूरे शहर में बचाव और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन