फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dengue figure reached 80, if larvae are found for the second time then fined

80 पहुंचा डेंगू का आंकड़ा, दूसरी बार लारवा मिला तो जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Dengue figure reached 80, if larvae are found for the second time then fined
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। डेंगू के सोमवार को फिर 6 मरीज सामने आए हैं। ऐसे में जिले में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 80 पहुंच चुकी है। अब स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है कि दूसरी बार डेंगू का लारवा मिलने पर नोटिस के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। यह राशि 200 रुपये तक होगी। क्योंकि हर रोज लोगों के घरों में डेंगू का लारवा मिल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें घर-घर जाकर लारवा की जांच कर रही है। विभाग लोगों को जागरूक कर नोटिस भी दे रहा था लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में डेंगू से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या कई गुना है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि एलाइजा टेस्ट से ही डेंगू की पुष्टि होनी चाहिए तभी उनकी गिनती में आता है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बेड बढ़ाने की तैयारी
नागरिक अस्पताल में डेंगू पॉजिटिव मरीज के लिए दस बेड का वार्ड बनाया गया था। मरीजों की बढ़ती संख्या के आगे बेड कम पड़ गए हैं। इसलिए सीएमओ दफ्तर से नागरिक अस्पताल के पीएमओ को पत्र लिखा गया है कि डेंगू वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाई जाए। मेडिकल कॉलेज में भी डेंगू का विशेष वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कराई जा रही फॉगिंग : डॉ. मनोज
डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए नगर निगम की ओर से शहर के वार्डों में फॉगिंग करवाई जा रही है। नगर निगम आयुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि फॉगिंग के लिए 6 मशीनें उपलब्ध हैं, जबकि स्प्रे की दवाई स्वास्थ्य विभाग मुहैया करवाता है। उन्होंने बताया कि अब तक शहर के वार्ड 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13, 15 व 19 में फॉगिंग करवाई जा चुकी है, जबकि वार्ड 17 में करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त हाई रिस्क एरिया और जहां से भी मच्छर या डेंगू के रोगी मिलने की शिकायत आती है, वहां भी फॉगिंग करवाई जा रही है। उन्होंने शिव कॉलोनी, आरके पुरम, कर्ण विहार, जुंडला गेट, उत्तम नगर, दुर्गा कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी और हांसी रोड जैसी जगहों को हाई रिस्क करार दिया है।

घरों में डेंगू का लारवा मिल रहा है। यही कारण है कि डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि यदि दूसरी बार डेंगू का लारवा मिला तो जुर्माना भी लगाया जाएगा। लोगों से अपील है कि वे घरों व आसपास में पानी एकत्रित न होने दें।
-डॉ. मंजू पाठक, जिला मलेरिया अधिकारी व डिप्टी सीएमओ, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed