फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Democracy fighters will get pension of 20 thousand rupees per month: Nayab Singh Saini

लोकतंत्र सेनानियों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी : नायब सिंह सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Democracy fighters will get pension of 20 thousand rupees per month: Nayab Singh Saini
- बदमाशों के एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री बोले- जो जैसा करेगा, वैसा भुगतेगा
विज्ञापन

- बिजली की बढ़ी दरों पर कहा- 2014 से पहले की अपेक्षा कम हैं रेट
- संविधान हत्या दिवस-2025 कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कल्पना चावला ऑडिटोरियम में संविधान की हत्या दिवस-2025 के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन बढ़ाकर 20 हजार रुपये मासिक कर दिया गया है। बिजली की बढ़ी दरों पर उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जितने बिजली बिल व यूनिट के रेट थे उससे अभी भी हरियाणा में रेट कम हैं। बदमाशों के एनकाउंटर के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर कहा कि शराब के ठेके प्रक्रिया में हैं, कानून व्यवस्था सरकार की जिम्मेदारी है। जहां तक सवाल अपराधियों व एनकाउंटर का है तो जो जैसा करेगा, वैसा भुगतेगा भी।
कांग्रेस को आपातकाल और 1984 के दंगों पर माफी मांगने की बात कहने पर पत्रकारों ने सवाल किया कि उस समय के कांग्रेस के कई नेता अब भाजपा में भी शामिल हैं, क्या उन्हें भी माफी मांगनी चाहिए? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी एक नेता की बात नहीं करते, वह एक विचार की बात है, वह विचार कांग्रेस का था, डीएनए की बात इसलिए की कि कांग्रेस अपनी पीढि़यों का इतिहास देखे, कभी किसी ने भी संविधान का सम्मान नहीं किया।
विज्ञापन

घरेलू व औद्योगिक बिजली की दरों को बढ़ाने की आवश्यकता के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब 2014 में मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी, उससे पहले हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, जो कांग्रेस के नेता बिजली दरों को लेकर आजकल कपड़े फाड़ रहे हैं, वह अपने समय का यूनिट व बिल का रेट देखें, आज भी उससे कम है। हमने तो सरचार्ज भी माफ किया। पहले उस समय का रेट देखें, तब बात करें। शुभांश शुक्ला के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें उस पर गर्व है, हमारी शुभकामनाएं हैं कि वह हमेशा ऊंचाइयों को छूता रहे। सीएम ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में मुफ्त यात्रा और वोल्वो बसों में 75 प्रतिशत किराया माफ किया है। इस समय प्रदेश में 501 लोकतंत्र सेनानियों व उनकी विधवाओं को पेंशन दी जा रही है। इनमें करनाल जिले के भी 53 लोकतंत्र सेनानी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed