{"_id":"66c3e45abab6168c6107a357","slug":"demanded-extortion-of-rs-50-lakh-by-threatening-to-kill-bjp-worker-karnal-news-c-18-knl1008-455573-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भाजपा कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी देकर मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भाजपा कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी देकर मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/निसिंग। विदेशी नंबर से कॉल कर जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर, प्रॉपर्टी डीलर के बाद अब निसिंग के भाजपा कार्यकर्ता से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। उसे भी विदेशी नंबर से कॉल आई है और उसके बेटे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में भाजपा कार्यकर्ता गोहिदा गांव निवासी सुरेंद्र टाया ने बताया कि वह 13 अगस्त को चंडीगढ़ गया था। उसके पास करीब तीन बजे व्हाटसएप नंबर पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई। जैसे ही उसने कॉल उठाई आरोपी ने उसे गालियां दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी और 50 लाख रुपये मांगे। आरोपी ने कहा कि यदि 50 लाख रुपये नहीं दिए तो 48 घंटे बाद सोमवार को उसके घर में घुसकर उसे और उसकी बेटी को गोली मार देंगे।
इस धमकी के बाद उसका परिवार डरा है। उसे शक है कि अमेरिका के नंबर से धमकी दिलाने वाला व्यक्ति उसके आस पास का ही है। धमकी भरा फोन आने पर सुरेंद्र टाया ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। निसिंग थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।