{"_id":"667e014ca7fcb00f7f05bad9","slug":"demand-to-make-assandh-a-district-gained-momentum-delegation-reached-chandigarh-karnal-news-c-18-knl1008-419200-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: असंध को जिला बनाने की मांग ने जोर पकड़ा, प्रतिनिधि मंडल चंडीगढ़ पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: असंध को जिला बनाने की मांग ने जोर पकड़ा, प्रतिनिधि मंडल चंडीगढ़ पहुंचा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिलों के पुनर्गठन के लिए मंत्रियों की उप समिति गठित किए जाने की सूचना के बाद असंध उप मंडल को नया जिला बनाने की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र का एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल असंध की पैरवी करने चंडीगढ़ पहुंचा है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को कमेटी के अध्यक्ष कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर और अन्य सदस्य मंत्रियों जयप्रकाश दलाल, महिपाल ढांडा और सुभाष सुधा से अलग अलग मुलाक़ात कर एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें असंध को जिला बनाने की मांग की गई है। असंध क्यों जिला बनने योग्य हैं, इसके लिए पर्याप्त तर्क भी दिए हैं। यदि उप समिति ने प्रतिनिधिमंडल को तर्क रखने का समय दिया तो यह कार्य भी प्रभावी ढंग से हो सकता है। डॉ. चौहान ने बताया कि प्रदेश में ज़िलों के पुनर्गठन पर विचार करने और इस संबंध में अपनी अनुशंसा देने के लिए भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा मंत्री परिषद के सदस्यों पर आधारित कमेटी का गठित किया जाना एक सकारात्मक पहल है। जिला बनने की सभी साधारण शर्तें पूरे करने वाले उपमंडल असंध का पुनर्गठन साथ लगते कैथल और जींद ज़िलों के कुछ गांवों को मिलाकर करने की बात हो रही है।
प्रतिनिधिमंडल में डॉ. चौहान के साथ साथ पूर्व विधायक ज़िले राम शर्मा, पूर्व विधायक बख़्शीशसिंह, भारत विकास परिषद के प्रधान नरेंद्र शर्मा, डॉ. बूटी राम और सुरेश जलमाना, प्रदीप टाटा, रिछपाल राणा, राम अवतार, रमेश बतरा, हरिकृष्ण अरोड़ा,पदम् गुप्ता, सुशील गर्ग, अजय राणा अरडाना आदि कई नेता शामिल हैं।