फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demand of Brahmin community in Haryana, Surendra said- Ministerial posts allocated on basis of number of MLAs

हरियाणा में ब्राह्मण समाज की मांग: सुरेंद्र शर्मा बोले- विधायकों की संख्या के आधार पर मंत्री पद का हो आवंटन हो

Tue, 15 Oct 2024 12:26 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 15 Oct 2024 12:26 PM IST
सार

हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में जातीय समीकरणों पर चर्चा तेज हो गई है। इस कड़ी में सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि अब हरियाणा सरकार को मंत्रिमंडल के विस्तार में ब्राह्मण विधायकों की संख्या के आधार पर उन्हें प्रतिनिधित्व दिया जाए। 

विज्ञापन
Demand of Brahmin community in Haryana, Surendra said- Ministerial posts allocated on basis of number of MLAs
सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में राजनीतिक समीकरण एक नए मोड़ पर पहुंच रहे हैं, जहां जातीय समीकरणों के आधार पर मंत्री पदों के आवंटन की मांग उठ रही है। सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से अपील की है कि हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में ब्राह्मण विधायकों को उनकी संख्या के आधार पर मंत्री बनाया जाए।

विज्ञापन

करनाल स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाया है, और यही कारण था कि जब सभी राजनीतिक विशेषज्ञ यह कह रहे थे कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तब ब्राह्मण समाज ने भाजपा का समर्थन किया। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पद ब्राह्मण समाज को दिए, और विधानसभा चुनावों में 12 ब्राह्मण उम्मीदवारों को टिकट दिया। उनमें से सात उम्मीदवार विजयी हुए और एक अन्य ब्राह्मण विधायक कांग्रेस से भी जीतकर विधानसभा पहुंचे।

विज्ञापन




सुरेंद्र शर्मा ने मांग की है कि अब हरियाणा सरकार को मंत्रिमंडल के विस्तार में ब्राह्मण विधायकों की संख्या के आधार पर उन्हें प्रतिनिधित्व दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह समाज के साथ न्याय और सम्मान की बात है। अपनी मांग को और मजबूत करने के लिए सुरेंद्र शर्मा शीघ्र ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed