फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Delhi's journey became a challenge due to the crowd in the passenger train

पैसेंजर ट्रेन में भीड़ से चुनौती बना दिल्ली का सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Delhi's journey became a challenge due to the crowd in the passenger train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सुबह के समय करनाल से दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए पैसेंजर ट्रेन से गंतव्य तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण बन गया है। ट्रेन में बहुत ज्यादा भीड़ के चलते सफर में परेशानी हो रही है। पैसेंजर ट्रेन नंबर 04406 कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एचएनके मेमू सुबह 6:08 बजे करनाल स्टेशन पर रुकती है। जिसमें बहुत ज्यादा भीड़ रहती है।
यात्रियों की मांग है कि कोरोना काल से पूर्व इस ट्रेन के 15 मिनट बाद 2केडीएम पैसेंजर ट्रेन मिलती थी। वह गाड़ी मार्च 2020 के बाद से अब तक बंद है। दो ट्रेनों के यात्री एक ट्रेन में ढोए जा रहे हैं। यदि दूसरी पैसेंजर ट्रेन को पूर्ववत चलाया जाए तो दैनिक यात्रियों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

करनाल स्टेशन से दिल्ली की तरफ जाने के लिए 04406 कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एचएनके मेमू सुबह 6:08 बजे तथा 4केडीएम 04452 गाड़ी दोपहर 1:17 बजे मिलती है। कुरुक्षेत्र की तरफ जाने के लिए एचएनके 04405 पैसेंजर ट्रेन सुबह 9:38 बजे तथा 3एनकेएम 04449 गाड़ी सुबह 11:00 बजे मिलती है। अप व डाउन की इन चार ट्रेनों के अलावा किसी गाड़ी का सामान्य श्रेणी का टिकट नहीं मिल रहा है। उम्मीद थी कि एक दिसंबर से रेलवे बोर्ड कोई राहत भरा निर्णय ले सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दैनिक यात्री राजीव कुमार, हितेश श्रीवास्तव, कर्ण ढींगरा, राजीव सैन, हरीश चुघ व विकास आर्य ने कहा कि सुबह की पैसेंजर ट्रेन में सफर तनावपूर्ण हो गया है। धक्का-मुक्की की वजह से झगड़े की आशंका रहती है। पैसेंजर गाड़ियों में ऑटोमेटिक डोर क्लोजर होने चाहिए ताकि हादसों से निजात पाई जा सकें।

इस मार्ग में की जाए बढ़ोतरी
रेल यात्रियों ने बताया कि दिल्ली से वापसी में शाम 5:35 बजे पैसेंजर गाड़ी नंबर 04451 चलती है। यह गाड़ी पानीपत तक है। इस गाड़ी को कुरुक्षेत्र तक बढ़ाने की मांग की जा रही है। 8:45 बजे यह ट्रेन पानीपत पहुंचती है। वहीं गाड़ी दिल्ली-कालका पैसेंजर (पुराना नंबर 54303) को कोरोना काल में एक्सप्रेस बना दिया था जो कि बंद है। नई समय सारिणी में इस ट्रेन का नंबर अंकित है। अप साइड में 14331 दिल्ली से शाम 4:15 बजे प्रस्थान तथा करनाल में पहुंच करीब 6:15 बजे होगी। यात्रियों ने इस गाड़ी को चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed