फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Delhi Intercity reached Karnal 6 hours late and Mumbai CSMT 5 hours late

Karnal News: दिल्ली इंटरसिटी 6 और मुंबई सीएसएमटी 5 घंटे लेट पहुंची करनाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Delhi Intercity reached Karnal 6 hours late and Mumbai CSMT 5 hours late
करनाल। अंबाला से दिल्ली और दिल्ली से अंबाला आने-जाने वाली ट्रेनें रविवार को भी देरी से करनाल पहुंचीं। यात्रियों को परेशानी हुई। ट्रेन नंबर 14680 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 6 घंटे देरी से शाम 5:47 बजे करनाल पहुंची। मुंबई सीएसएमटी ट्रेन 5 घंटे की देरी से रात 10:20 बजे आई। झेलम एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी से रात 8:50 बजे पहुंची।
विज्ञापन



स्थानीय रूटों पर भी यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। कुरुक्षेत्र-दिल्ली लोकल डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर 2 बजे करनाल पहुंची। दिल्ली-अंबाला रूट पर मालवा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से रात 9:30 बजे करनाल पहुंची। शान-ए-पंजाब भी ढाई घंटे की देरी से सुबह 10:40 बजे आई, जबकि वापसी में यह ट्रेन रात 9:30 बजे एक घंटे की देरी से पहुंची। नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल भी डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर 12:03 बजे पहुंची।
विज्ञापन




रोजाना हो रही देरी के कारण यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है। यात्रियों का कहना है कि समय पर ट्रेनें न चलने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। रेल यात्रियों ने रेलवे से समयसारणी के अनुसार ट्रेनों के परिचालन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed