फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   delhi-ambala, highway, 200 cctv, camera

दिल्ली-अंबाला तक हाईवे पर लगेंगे 200 सीसीटीवी कैमरे

Wed, 09 Nov 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Wed, 09 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
delhi-ambala, highway, 200 cctv, camera
सीसीटीवी - फोटो : demo
सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। इसी माह के अंत तक धुंध भी दस्तक देने वाली है। आंकड़े बताते हैं कि जीटी रोड पर वाहनों के ओवर स्पीड चलने के कारण धुंध में हादसों की संख्या में इजाफा हो जाता है। सड़क सुरक्षा को लेकर नेशनल हाईवे पर अब हर समय तीसरी आंख की नजर रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए सर्वे कर एक प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है। 
विज्ञापन


डीआईजी ट्रैफिक पुलिस शिवास कविराज ने बताया कि उन्होंने नेशनल हाईवे पर दिल्ली से लेकर अंबाला तक का सर्वे करवाया गया है। इसमें 20 लोकेशन का चयन किया गया है। इन लोकेशन पर 200 के लगभग कैमरे लगाए जाएंगे। हाईवे पर लगने वाले कैमरों में ओवर स्पीड और नंबर प्लेट रीडिंग कैमरे प्रमुख रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह कैमरे जीटी रोड पर दिल्ली से अंबाला तक बने दुर्घटना सहायता केंद्रों के आसपास लगेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कैमरों के जरिये वाहनों की स्पीड पर लगाम लगाई जा सकेगी और नंबर प्लेट रीडिंग कैमरों के माध्यम से दुर्घटना करने वाले या अपराध में प्रयोग करने वाले वाहनों का रिकॉर्ड निकाला जा सकेगा। शिवास कविराज ने बताया कि इन कैमरों के माध्यम से अपराधों और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed