{"_id":"582229464f1c1bc932b38712","slug":"delhi-ambala-highway-200-cctv-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-अंबाला तक हाईवे पर लगेंगे 200 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-अंबाला तक हाईवे पर लगेंगे 200 सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Wed, 09 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। इसी माह के अंत तक धुंध भी दस्तक देने वाली है। आंकड़े बताते हैं कि जीटी रोड पर वाहनों के ओवर स्पीड चलने के कारण धुंध में हादसों की संख्या में इजाफा हो जाता है। सड़क सुरक्षा को लेकर नेशनल हाईवे पर अब हर समय तीसरी आंख की नजर रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए सर्वे कर एक प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है।
डीआईजी ट्रैफिक पुलिस शिवास कविराज ने बताया कि उन्होंने नेशनल हाईवे पर दिल्ली से लेकर अंबाला तक का सर्वे करवाया गया है। इसमें 20 लोकेशन का चयन किया गया है। इन लोकेशन पर 200 के लगभग कैमरे लगाए जाएंगे। हाईवे पर लगने वाले कैमरों में ओवर स्पीड और नंबर प्लेट रीडिंग कैमरे प्रमुख रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह कैमरे जीटी रोड पर दिल्ली से अंबाला तक बने दुर्घटना सहायता केंद्रों के आसपास लगेंगे।
उन्होंने बताया कि कैमरों के जरिये वाहनों की स्पीड पर लगाम लगाई जा सकेगी और नंबर प्लेट रीडिंग कैमरों के माध्यम से दुर्घटना करने वाले या अपराध में प्रयोग करने वाले वाहनों का रिकॉर्ड निकाला जा सकेगा। शिवास कविराज ने बताया कि इन कैमरों के माध्यम से अपराधों और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सकेगी।