फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DElEd examinations will start from 15, date sheet released

15 से शुरू होंगी डीएलएड की परीक्षाएं, डेट शीट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
DElEd examinations will start from 15, date sheet released
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रवेश वर्ष-2019 व 2020 के डीएलएड प्रथम वर्ष और प्रवेश वर्ष- 2019 के द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षाओं का संचालन 15 फरवरी से करवाया जा रहा है। इन परीक्षाओं का तिथि पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। ये परीक्षाएं 25 फरवरी तक चलेंगी। रोजाना परीक्षाओं का समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तक रहेगा। केवल 25 फरवरी को संचालित होने वाली परीक्षा का समय दोपहर दो से शाम चार बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि ये परीक्षाएं पांच जनवरी 2022 से शुरू होनी थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। डेट शीट के अनुसार बाह्य प्रायोगिक परीक्षा संबंधित जिले की डाइट में होंगी। इसके अतिरिक्त डीएलएड छात्र-अध्यापकों की आंतरिक प्रायोगिक परीक्षा संबंधित शिक्षण संस्थानों में नौ से 14 फरवरी तक संचालित करवाई जाएंगी। संबंधित डाइट, शिक्षण संस्थान बाह्य एवं आंतरिक प्रायोगिक मूल्यांकन के अंक नौ फरवरी से बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed